Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

टैकल ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है : रविन्दर पहल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2019

Last updated on: Jul 19, 2019, 00:00 IST

प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) की टीम दबंग दिल्ली के राइट कॉर्नर रविन्दर पहल के पास 20 जुलाई से शुरू हो रही लीग के सातवें सीजन में मंजीत छिल्लर के सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। मंजीत के नाम प्रो कबड्डी के इतिहास में सबसे ज्यादा 302 टैकल प्वाइंट्स दर्ज है और पहल, मंजीत से 29 प्वाइंट्स ही पीछे हैं। 29 साल के पहल के नाम लीग में इस समय 89 मैचों 273 टैकल प्वाइंट्स हैं। पहल अगर मंजीत के रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं तो वह लीग के इतिहास में 300 या उससे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। पहल खुद इस बात को मानते हैं कि जब से उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया है तब से टैकल ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है और लोग इसी की बदौलत उन्हें जानते हैं। पहल ने आईएएनएस से कहा, "टैकल मेरी सबसे बड़ी ताकत है और इसी की बदौलत ही लोग मुझे जानते हैं। रेडिंग तो मुझे बहुत कम आती है। मैं टैकल में ही और ज्यादा अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "टैकल शुरू से ही मेरी ताकत रही है। जब मैं कबड्डी से जुड़ा था तो सोनीपत के साई सेंटर में मेरे कोच ने मुझे सबसे पहले यही सिखाया था। आज अगर लोग मुझे जानते हैं तो मेरी टैकल की वजह से ही और इसका श्रेय मेरे गुरूओं को जाता है। लेकिन इस समय मेरा ध्यान अपने रिकॉर्ड पर ना होकर टीम की जीत में किस तरह से योगदान देना है, उस पर है।" पहल के शानदार टैकल के दम पर ही दिल्ली ने पिछली सीजन में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। टीम को एक बार फिर पहल से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। पहल और उनकी टीम इसके लिए जोरों से तैयारियों में जुटी हुई है।

 लीग के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक पहल ने इस सीजन की तैयारियों को लेकर कहा, "हमारे कोच और ट्रेनर दोनों अलग-अलग तैयारी करवा रहे हैं। कोच और ट्रेनर ही यह तय करते हैं कि किस खिलाड़ी को किस तरह की तैयारी करवानी है क्योंकि कोच और ट्रेनर को सभी खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी के बारे में अच्छे से पता होता है।" दिल्ली की टीम ने सीजन-6 में 24 मैचों में 12 में जीत दर्ज की थी। टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी, जहां उसे एलिमिनेटर-3 में यूपी योद्धा के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पहल ने इस पर कहा, "पिछली बार कुछ कारणों से टीम चूक गई थी और उनमें से कवर एक है। लेकिन मेरा मानना है कि हम फिर भी काफी अच्छा खेले थे। इस बार हमने कवर को मजबूत किया है और अनिल कुमार को टीम में शामिल किया है, जोकि आर्मी से हैं। जोगिंदर और अन्य सीनियर खिलाड़ी भी टीम में है, जिससे इस बार टीम काफी मजबूत है।" दिल्ली ने लीग के इतिहास में अब तक 102 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 31 में जीत और 64 में हार मिली है। सात मैच टाई रहे हैं। दिल्ली एक बार फिर अपने पुराने कप्तान जोगिंदर नरवाल के मार्गदर्शन में ही लीग में खेलने उतरेगी। टीम को सातवें सीजन में अपना पहला मैच 24 जुलाई को तेलुगू टाइटंस के खिलाफ खेलना है। पहल ने इस मैच को लेकर कहा, "तेलुगू को अगर हम पहले 10 मिनट तक रोक देते हैं तो हम मैच को अपने नियंत्रण में कर सकते हैं। उनके खिलाफ हमने डिफेंस की नीति अपनाई है। इसके अलावा हमारे रेडर भी इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।" 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD