Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

शी चिनफिंग की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 05 Jul 2019

Last updated on: Jul 05, 2019, 00:00 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को त्याओयूटाई राज्य अतिथिगृह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने कहा, "चीन और बांग्लादेश पारंपरिक दोस्ताना पड़ोसी हैं। जब वर्ष 2016 में मैंने बांग्लादेश की राजकीय यात्रा की थी, तो मैंने दोनों देशों के बीच संबंध को एक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया और द्विपक्षीय आदान-प्रदान और सहयोग को एक नए चरण में बढ़ावा दिया।" उन्होंने कहा, "अपने-अपने देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में नई गति लाने के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों को भी अधिक लाभ पहुंचा। वर्तमान में, चीन और बांग्लादेश अपने संबंधित विकास के महत्वपूर्ण चरण में हैं। सामरिक भागीदारी को मजबूत बनाना न केवल दोनों देशों और लोगों के साझा हितों में है, बल्कि एशिया की समृद्धि और स्थिरता के साथ दुनिया के खुले सहयोग के लिए भी अनुकूल है।"शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाना चाहिए और दोनों देशों के बीच सहयोग और विकास को बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश करनी है।उन्होंने कहा, "हमें दोनों देशों की सरकारों, विधायिकाओं और राजनीतिक दलों के बीच आदान-प्रदान बनाए रखना चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों पर संवाद मजबूत करना चाहिए और आम सहमति का निर्माण करना चाहिए। बांग्लादेश चीन के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर अपना समर्थन करता रहा है, चीन इसकी सराहना करता है। हमेशा की तरह, हम बांग्लादेश को अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए मजबूत समर्थन देंगे।" उन्होंने कहा कि "चीन और बांग्लादेश के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। चीन शिक्षा, संस्कृति, युवाओं और मीडिया जैसे क्षेत्रों में बांग्लादेश के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेगा। साथ ही बांग्लादेश की आतंकवाद रोधी और कानून प्रवर्तन क्षमता निर्माण का समर्थन करना जारी रखना चाहता है।"हसीना ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 98वीं वर्षगांठ और चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी विचार के मार्गदर्शन में चीन द्वारा हासिल नई उपलब्धियों पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश दोनों देशों के नेताओं की पुरानी पीढ़ी द्वारा बनाए गए दोस्ताना संबंधों को पोषित करता है। बांग्लादेश एक-चीन नीति का दृढ़ता से समर्थन करता है और चीन के समर्थन के लिए धन्यवाद देता है। 

 

Tags: Xi Jinping , Sheikh Hasina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD