Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्य सचिव का एडीबी मिशन टीम से एचपी शिवा को शीर्घ पूर्ण करने का आग्रह

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 26 Jun 2019

Last updated on: Jun 26, 2019, 00:00 IST

एशियन विकास बैंक (एडीबी) मिशन टीम ने परियोजना अधिकारी सुनेई किम के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सब ट्रॉपिकल, बागवानी, सिंचाई तथा वैल्यू एडिशन परियोजना (एचपी शिवा) के तहत मुख्य सचिव बी.के अग्रवाल के साथ आज यहां बैठक की।सुनेई किम ने मुख्य सचिव को बताया कि इस परियोजना के तहत प्रदेश में 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अमरूद, अनार, लिची तथा नींबू प्रजाति के फलों की उच्च घनत्व सब ट्रॉपिकल फसलें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत आरंभ में प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, मण्डी तथा कांगड़ा जिलों में विभिन्न फसल मॉडलों के लिए 15 प्रायोगिक उप-परियोजनाओें तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पांच उप-परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।परियोजना अधिकारी ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि एचपी शिवा के तहत चयनित खण्डों में सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए ताकि परियोजना का कार्यन्वयन सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में जल उपभोक्ता संघ को प्रभावशाली बनाने के लिए एक नीति तैयार करने को भी कहा।मुख्य सचिव ने परियोजना अधिकारी को सभी मुद्दों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तथा वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दौगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकारी अधिकारियों से निष्ठा से काम करने को कहा। उन्होंने परियोजना अधिकारी से प्रोजेक्ट कंसैप्ट पेपर तथा प्रोजेक्ट रेडिनेस फानेंसिंग को पूर्ण करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने का आग्रह किया तथा बताया कि प्रदेश इस परियोजना को लागू करने के लिए खास रुचि रखता है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का सपना है।एडीबी मिशन के एसोसिएट परियोजना अधिकारी कृष्ण रोटेला, एचपी शिवा परियोजना निदेशक डॉ. एम.एम शर्मा, उप निदेशक देवेन्द्र ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD