Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

हिमाचल में आरम्भ होगी मुख्यमंत्री हिम-सेवा 1100 : बी.के.अग्रवाल

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 20 Jun 2019

Last updated on: Jun 20, 2019, 00:00 IST

मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां ‘मुख्यमंत्री हिम-सेवा 1100’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश द्वारा आरम्भ की गई और हेल्पलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर प्रस्तृति दी गई।मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री हिम-सेवा के माध्यम से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान घर पर ही सुनिश्चित होगा तथा इस सेवा को हिमाचल में शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर ने इस आयोजन का संचालन किया। उन्हांने मुख्यमंत्री हिम-सेवा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सेवा जनता से प्रशासन की ओर अर्थात् ‘बॉटम-टॉप’ सोच पर आधारित होगी, जिससे प्रदेश सरकार को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह हेल्पलाइन सेवा प्रातः 7 से 10 बजे तक कार्य करेगी तथा इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं, शिकायतें, सुझाव एवं जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस हेल्पलाइन का कॉल सेंटर टूटीकंडी शिमला की नगर निगम पार्किंग परिसर में स्थापित किया गया है, जिसमें 60 कॉल सेंटर आप्रेटरज को रोजगार दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन अन्य ऑपरेटर कार्यालय में दर्ज आवेदनों की औपचारिक सुनवाई करेंगे।कार्यशाला में मध्य प्रदेश ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ के निदेशक भूपेन्द्र परास्ते ने हेल्पलाइन सेवा के सम्बन्ध में पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुति दी। इस कार्यशाला के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए।कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, अनिल खाची और आर.डी. धीमान, पुलिस महा निदेशक एस.आर. मरडी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD