Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अमरेन्द्र ने आपरेशन ब्लू स्टार करने के लिए श्रीमती गांधी को सलाह दी थी - अकाली नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ , 15 Feb 2014

Last updated on: Feb 15, 2014, 00:00 IST

शिअद ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के बर्खास्त प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पूछा कि आपरेशन ब्लू स्टार के समय उसने इंदिरा गांधी के मुख्य सलाहकारों में होने संबधी उस समय की प्रधानमंत्री को सलाह देने में उसकी व्यक्तिगत भूमिका क्या थी और उस समय दौरान उसका कांग्रेस से इस्तीफा देने का स्टंट क्या सिक्खों को गुमराह करने की साजिश का एक हिस्सा थी?अमरेन्द्र सिंह को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि यदि वह आपरेशन ब्लू स्टार आपरेशन को श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा सिक्खों विरूद्ध अपराध मानता है तो फिर वह कांग्रेस में वापिस क्यो गया जिसने यह गुनाह करने का फरमान सुनाया था। उन्होने अमरेन्द्र सिंह को यह स्पष्टीकरण देने के लिए कहा कि क्योकि इंदिरा गांधी ने अपने ही देश के लोगों का मरवा के लिए विदेशी ताकतों की सहायता ली। 

आज यहां पत्रकार सम्मेलन में संबोधन करते हुये अकाली नेताओं सुखदेव सिंह ढींडसा और बलविन्द्र सिंह भूंदड ने कहा कि यह तथ्य निरपक्ष विशलेषकों और मीडिया की उन शख्शियतो द्वारा स्पष्ट किये जा चुके है कि श्रीमती गांधी ने शिअद और इसके नेताओं को किनारे लगाने के लिए और सिक्खों का कत्लेआम करने के लिए श्री हरमिंदर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर हमला करने से पहले पंजाब कांग्रेस से संबधित उच्च स्थान रखने वाल नेताओं से सलाह ली थी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, श्रीमती गांधी और उसके पुत्र राजीव गांधी के मुख्य सलाहकार के रूप में जाने जाते रहे हैँ और श्रीमती गांधी द्वारा पंजाब के प्रति अपनाए गये व्यवहार पर कैप्टन  अमरेन्द्र सिंह की सलाह का प्रभाव लगता है इन तथ्यों की कभी भी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने विरोधता नही की। उस समय उसका कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय एक पहले से निर्धारित राजनीतिक नाटक था जिसका मुख्य उदेश्य अकाली आंदोलन को खत्म करना था। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि वह वापिस कांग्रेस पार्टी में क्यो गये जिसने पावन अकाल तख्त साहिब और हरमिंदर साहिब पर हमला करवाया अकाली दल ने केैप्टन सिंह से पूछा कि सिक्खों विरूद्ध जुल्म करने के लिए इंदिरा गांधी की विदेशी सहायता लेने के बारे में वह क्या सोचता है और अपने आप को उस पार्टी में किस तरह आराम दायक महसूस करता है जिसने भोले भाले बेगुनाह हजारो सिक्खों को उनके पवित्र धार्मिक स्थान और सेना को आदेश देकर हमला करवा कर मरवाया है।

अकाली नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह एक राजनीतिक डरामेबाज है वह हमेशा कांग्रेस पार्टी में अपना असितत्व कायम रखने के लिए ऐसे डरामे रचने का आदि हैं उसके द्वारा अकाली लीडरशिप पर लगाए गये दोष ऐसा ही एक संटट हैं। कांग्रेस के सिक्ख लीेडरों में हमेशा एक दूसरे से आगे निकलने के लिए अकाली लीडरों विशेषकर स. बादल को चुनौती देने की दोड़ लगी रहती है। अब जब कि अमरेन्द्र की अपनी पार्टी में बुरी स्थिति है वह राहुल गांधी की नजरों में खुद को हीरों साबित करने के लिए अपनी पुरानी बुरी हरकते अपना रहा है। इस समय जबकि नेहरू गांधी परिवार पर आपरेशन ब्लू स्टार के समय ब्रिटिश सरकार से सहायता लेने की खबरें सुर्खियों में है तो अमरेन्द्र सोनिया और राहुल के हक में बयान देकर उनका विश्वास दोबारा जीतने की कोशिश में है।

 

Tags: sukhdev singh dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD