Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

नौजवान सच्चे व शुद्ध आचरण के प्रेक्षक बनकर सिखी के दूत बनें: बलविन्दर सिंह जौढ़ासिंघा

गत्तके को ओलंपिक तक लेजाने के लिए रोड मेप तैयार: ग्रेवाल

Listen to this article

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 07 Jun 2019

Last updated on: Jun 07, 2019, 00:00 IST

गुरू साहिबान द्वारा दिखाई जीवन-युक्ति के मार्ग पर चलते हुए समूह सिख नौजवान नाम-सिमरन के अभ्यासी बनते हुए रहित-मर्यादा और सच्चे व शुद्ध आचरण के प्रेक्षक बनकर सिखी के दूत बनें और सभ्य जीवन जीते हुए दूसरों के लिए मार्ग प्रदर्शक बनें। ऐसी गुरसिख प्रवृत्ति और रचनात्मक सोच वाले नौजवानों की बदौलत ही कौम प्रगति कर सकती है और आज के समय की यही बड़ी ज़रूरत है। यह विचार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के सचिव धर्म प्रचार बलविन्दर सिंह जौढ़ासिंघा ने आज यहाँ नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय गतका प्रशिक्षण वर्कशॉप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर संबोधन करते हुए प्रकट किये।उन्होंने गतका रैफ़्रीयों को भविष्य में कौम की प्रगति और गतका खेल के लिए अच्छे गुणों के प्रेक्षक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नौजवानों के भीतर सिखी परंपराओं अधीन धर्म, कर्म, काम और पुरातन जीवन -युक्ति के लिए विशेष कैंपों की बहुत ज़रूरत है जिससे भविष्य के यह वारिस आने वाली पीढ़ीयों को अच्छी दिशा प्रदान कर सकें। स. जौढ़ासिंघा ने नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में रैफ़्रीयों को गतका खेल के नियमों और तकनीकों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण वर्कशॉप लगाने की सराहना की और कहा शिरोमणि कमेटी के प्रधान गोबिन्द सिंह लोंगोवाल के नेतृत्व में एस.जी.पी.सी. भी गतका खेल की प्रुफुल्लता के लिए कार्य कर रही है।

गतका एसोसिएशन पंजाब और जि़ला गतका एसोसिएशन फ़तेहगढ़ साहिब के सहयोग से लगाए इस कैंप के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व सिख यूनिवर्सिटी फ़तेहगढ़ साहिब के प्रोफ़ैसर बीर बिक्रम सिंह ने सिख युद्ध कला, शस्त्र विद्या और गतका खेल सम्बन्धी जानकारीपूर्ण प्रस्तुति पेश करते हुए खिलाडिय़ों को शस्त्र कला के इतिहास, नमूनों, शस्त्रों की किस्मों और खेल कला सम्बन्धी जानकारी दी और गुर इतिहास और शस्त्र विद्या के आपसी सुमेल सम्बन्धी बखूबी ज्ञान बांटा।एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा गतका खेल सम्बन्धी हासिल की गई उपलब्धियों बारे जानकारी देते हुए कहा कि गत्तके को ओलंपिक तक लेजाने के लिए रोड मैप तैयार है और इसके अनुसार ही भविष्यीय प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने एसोसिएशन की गतका नियमावली के मुताबिक ही खिलाडिय़ों /रैफ़्रीयों को बाकायदा प्रशिक्षण देने और टूर्नामेंट करवाने के लिए प्रेरित किया। स्टेज सचिव की कार्यवाही नेशनल गतका एसोसिएशन के सचिव उदय सिंह सरहन्द ने चलाई। रैफ़्री वर्कशाप को एसोसिएशन के उप-प्रधान अवतार सिंह पटियाला ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर औरों के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, जि़ला एसोसिएशन के प्रधान करमजीत सिंह योगी, सचिव चतर सिंह, कुलविन्दर सिंह, प्रैस सचिव पूर्ण चंद, जि़ला कॉर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह राजा अमृतसर, संतोख सिंह गुरदासपुर, समरपाल सिंह जम्मू और इसमा के साईबर सेल इंचार्ज वरुण भारद्वाज आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD