Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: पंजाब को फूड सेफ्टी इंडैक्स में ‘सर्टीफिकेट ऑफ अचीवमेंट’ से नवाज़ा गया

हरिमंदिर साहिब स्ट्रीट अमृतसर को राज्य की पहली ‘साफ़ सुथरी फूड हब्ब स्ट्रीट’ किया घोषित

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2019

Last updated on: Jun 07, 2019, 00:00 IST

फूड सेफ्टी के मद्देनजऱ राज्य द्वारा किये प्रयासों को पहचान प्रदान करते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर पंजाब को ‘सर्टीफिकेट ऑफ अचीवमेंट’ से सम्मानित किया। यह जानकारी फूड सेफ्टी और ड्रग प्रबंधन पंजाब के कमिश्नर, श्री काहन सिंह पन्नू ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से सर्टीफिकेट प्राप्त करने के उपरांत दी।उन्होंने बताया कि पंजाब को यह सर्टीफिकेट 1 अप्रैल, 2018 से 31 मार्च 2019 के दौरान ‘स्टेट फूड सेफ्टी इंडैक्स (एसएफएसआई)’ में फूड सेफ्टी सम्बन्धी विभिन्न मापदण्डों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक राज्य होने के लिए दिया गया है।पंजाबियों और अमृतसरियों के लिए यह और भी गर्व की बात है क्योंकि भारत सरकार के एफएसएसएआई द्वारा हरिमंदिर साहिब अमृतसर की नज़दीकी स्ट्रीट को राज्य की पहली ‘साफ़ सुथरी फूड हब्ब स्ट्रीट’ घोषित किया गया है।‘साफ़ सुथरी फूड हब्ब स्ट्रीट’ बनाने सम्बन्धी किये प्रयासों बारे अधिक जानकारी देते हुए श्री पन्नू ने कहा कि फूड सेफ्टी एंड ड्रग प्रबंधन पंजाब द्वारा हरिमंदिर साहिब अमृतसर के नज़दीक स्थित इस फूड स्ट्रीट को साफ़ सुथरी फूड हब्ब स्ट्रीट के अवार्ड के लिए सुझाया गया था। देशभर और विदेशों से हर रोज़ लाखों श्रद्धालू हरिमंदिर साहिब आते हैं इसलिए यह माना गया कि इस फूड स्ट्रीट में खाद्य वस्तुएँ बेचने वालों को सफ़ाई के मापदण्डों सम्बन्धी जागरूक करने की ज़रूरत है।इसके बाद मौजूदा साल के मार्च महीने के दौरान फूड सेफ्टी जागरूकता और प्रशिक्षण संस्था (फसाटो) और जिला प्रशासन की तरफ से प्रारंभिक सर्वेक्षण करवाया गया और इस स्ट्रीट को लोगों की और ज्यादा आमद के कारण चुना गया। फिर फूड और ड्रग प्रबंधन पंजाब की तरफ से डी.एन.वी. जीएल और फसाटो के साथ मिलकर एक प्री-ऑडिट भी करवाया गया।

इस प्री-ऑडिट के दौरान कई कमीयां पईं गई। निष्कर्ष के तौर पर इन कमीयों को दूर करने और ज़रुरी सुधार लाने हेतु ‘फसाटो’ ने स्ट्रीट के दुकानदारों को विशेष ध्यान से प्रशिक्षण दिया। बाद में इसको क्लीन फूड स्ट्रीट हब्ब घोषित करने सम्बन्धी एफ.एस.एस.ए.आई और डी.एन.वी. जीएल की तरफ से साझे रूप में फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित किये गए सफ़ाई मापदण्डों पर आधारित आखिरी मुल्यांकन करवाया गया। फूड कमिश्नर पंजाब को पेश हुई फ़ाईनल ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार यह सिफ़ारिश की गई कि हरिमंदिर साहिब की नज़दीकी फूड स्ट्रीट सफ़ाई और अपेक्षित स्वच्छता के लिए निर्धारित किये 85 फीसद मापदण्डों पर खरी उतरती है और इसलिए इसको ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब्ब’ घोषित किया जाता है। श्री पन्नू ने बताया कि इस तरह एफ.एस.एस.ए.आई ने हरिमंदिर साहिब की नज़दीकी फूड स्ट्रीट को पंजाब की पहली ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब्ब’ घोषित किया।दरबार साहिब से जलियांवाला बाग़ की तरफ जाती इस फूड स्ट्रीट में 25 के करीब खाद्य वस्तुएँ बेचने वाले हैं जिनमें अमृतसरी कुलचा, समोसा, चाट, खोया कुल्फ़ी और अन्य पंजाबी भोजन वाले ढाबे शामिल हैं।पंजाब फूड सेफ्टी टीम को बधाई देते हुए श्री पन्नू ने मिल-जुलकर कार्य करने वाली सारी टीम का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों की अच्छी सेहत और भलाई ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। राज्य में बढिय़ा और उत्तम दर्जे के खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की पहली ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब्ब’ है परन्तु हम राज्यभर में ऐसी और क्लीन स्ट्रीट फूड हब्बज़ तैयार करेंगे।इस प्रशिक्षण सम्बन्धी सारा ख़र्च श्रीमती रमीता मेहता देयोल, मैनेजिंग डायरैक्टर, नैक्टर फूड ग्रुप, यूके की तरफ से किया गया। ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब्ब’ घोषित किए जाने के अवसर पर श्रीमती रमीता मेहता दयोल ने कहा कि जब यह प्रस्ताव मेरे पास आया तो मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक थी। आज हम पंजाब की पहली ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब्ब’ बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। इसलिए मैं फूड कमिश्नर पंजाब और उनकी टीम का धन्यवाद करती हूँ और भविष्य में राज्य में ऐसी और स्ट्रीट्स बनाने के लिए हमारी तरफ से सहयोग दिया जायेगा।फूड सेफ्टी जागरूकता और प्रशिक्षण संस्था (फसाटो), रजिस्टर्ड प्रशिक्षण और हाईजीन रेटिंग पार्टनर ने प्रशिक्षण और इंप्लीमैंटेशन का काम किया।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Harsh Vardhan , Parshottam Rupala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD