Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिक्षा वलंटियरों के वेतन तय करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में - बाजवा

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने बादल के पत्र के जवाब में किया स्पष्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ़ , 14 Feb 2014

Last updated on: Feb 14, 2014, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एजुकेशन गारंटी स्कीम (ई.जी.एस) व अन्य केन्द्र प्रायोजित स्कीमों के तहत काम कर रहे शिक्षा वलंटियरों के वेतन तय करने के मामले में लोगों को धोखा दे रही है। बाजवा ने कहा है कि शिक्षा वलंटियरों के वेतन तय करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है, न कि केन्द्र की। उन्होने कहा के बादल यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि ई.जी.एस. व ई.टी.टी. अध्यापकों को दिए जाने वाले मेहनताने में बढ़ोतरी न होने के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। जबकि केन्द्र पंजाब सरकार को एस.एस.ए व आर.एम.एस. के तहत ठेके पर काम करने वाले अध्यापकों के वेतन तय करने के मामले में पहले ही जानकारी दे चुका है। 

उन्होंने कहा कि तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने ८ नवंबर, २०११ में बादल द्वारा लिखे पत्र के जवाब में कहा था कि यदि राज्य सरकार ठेके पर काम कर रहे अध्यापकों का मेहनताना बढ़ाना चाहती है, तो न सिर्फ केन्द्रीय स्कीमों बल्कि राज्य सरकार के अधीन भी ठेके पर काम करने वाले सभी अध्यापकों के संबंध में उचित फैसला लिया जाना चाहिए। बाजवा ने कहा कि मानव संसाधन मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि राज्य सरकार ठेके पर काम करने वाले अध्यापकों का मेहनताना बढ़ाना चाहती है या फिर उनको पक्का करना चाहती है, तो राज्य सरकार उचित आदेश जारी कर सकती है। राज्य का स्कूल शिक्षा विभाग भी एस.एस.ए व रमसा के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड के पास इन आदेशों को विचारने हेतु भेज सकता है। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रस्ताव को वाॢषक वर्क प्लान व सालाना बजट का हिस्सा बनाए। बाजवा ने कहा कि बादल इस मुद्दे पर अध्यापकों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने बादल को अध्यापकों के वेतन बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि शर्मनाक बात है कि अकाली-भाजपा सरकार ई.जी.एस. अध्यापकों को २५०० रुपए प्रतिमाह दे रही है। जबकि गैर हुनरमंद वर्करों को ९००० रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।

 

Tags: partap singh bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD