Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीम मोदी 2.0 में राज्यसभा सदस्यों की संख्या घटी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2019

Last updated on: Jun 01, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी की टीम में राज्यसभा सदस्यों की संख्या 19 से घटकर 11 रह गई है, क्योंकि इनमें से कई आम चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए हैं।नवगठित मंत्रिपरिषद में 11 राज्यसभा सदस्य हैं जिनमें से छह कैबिनेट मंत्री हैं और दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व तीन राज्यमंत्री हैं। मोदी के पहले के कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में 19 मंत्री राज्यसभा सदस्य थे, जिनमें से 12 कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्यमंत्री थे। नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, धर्मेद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा सदस्य हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी और मनसुख मांडवीय भी राज्यसभा सदस्य हैं। बतौर राज्यसभा सदस्य रामदास अठावले, पुरुषोत्तम रूपाला और वी.मुरलीधरन को राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। मोदी के पूर्व कार्यकाल में 12 राज्यसभा सदस्य कैबिनेट मंत्री थे जिनमें अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, रविशंकर प्रसाद, जे.पी. नड्डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, गहलोत, स्मृति ईरानी, जावड़ेकर, प्रधान, गोयल, सीतारमण और नकवी शामिल थे। इनमें से जेटली, प्रभु, नड्डा और बीरेंद्र सिंह को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है, जबकि प्रसाद और ईरानी मंत्री बने हैं, मगर वे अब लोकसभा के सदस्य हैं। पिछली सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल के.जे. अल्फोंस और पुरी राज्यसभा सदस्य रहे।इस बार अल्फोंस को मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि पुरी मंत्री बने हैं। अल्फोंस केरल से लोकसभा चुनाव लड़े थे और पुरी पंजाब से, मगर दोनों चुनाव हार गए। पिछली सरकार में राज्यसभा सदस्य एम.जे. अकबर, शिव प्रताप शुक्ल, अठावले, पुरुषोत्तम रूपाला और विजय गोयल राज्यमंत्री थे। इस बार सिर्फ अठावले और रूपाला को मंत्री बनाया गया है। नई मंत्रिपरिषद में जावड़ेकर को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ सूचना व संचार मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जबकि सीतारमण वित्तमंत्री बनी हैं। सीतारमण के पास कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय भी है। 

 

Tags: Rajya Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD