Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

राजीव गांधी की 28वीं बरसी पर दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 May 2019

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं बरसी के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।राजीव गांधी की पत्नी सोनिया और उनके दोनों बच्चों- राहुल और प्रियंका ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी वीर भूमि पर मौजूद थे।हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान राजीव गांधी के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए आलोचना झेलने वाले मोदी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि।"वीर भूमि जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मेरे पिता विनम्र, प्यारे और दयालु थे। उन्होंने मुझे प्यार करना और सबका सम्मान करना सिखाया। कभी नफरत ना करना। माफ करना। मुझे उनकी याद आती है। मैं अपने पिता को उनकी बरसी पर प्यार और आभार के साथ याद करता हूं।"पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बरसी पर उन्हें बहुत सत्यनिष्ठा से याद कर रही हूं।"ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा ने लगातार कई ट्वीट कर कहा, "आज इस महान नेता को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और साथ ही देश के लिए योगदान को याद करने का दिन है।"पित्रोदा ने उनके साथ प्रौद्योगिकी मिशनों पर सलाहकार के तौर पर काम किया था।राजीव गांधी की हत्या 21 मई, 1991 को लिट्टे की एक आत्मघाती हमलावर ने तमिलनाडु के श्रीपेरुं बुदूर में एक रैली में कर दी थी।उन्होंने 1984 से 1991 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा दी। उन्होंने 40 वर्ष की उम्र में अपनी मां, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री पद संभाला था, और इसके साथ ही वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए थे।

 

Tags: Obituary , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD