Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

आईपीकेएल : पुणे की लगातार चौथी जीत, हरियाणा की लगातार चौथी हार

Listen to this article

5 Dariya News

पुणे , 19 May 2019

Last updated on: May 19, 2019, 00:00 IST

पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल ) के पहले सीजन में हरियाणा हीरोज टीम का खाता अब तक नहीं खुल सका है। इस टीम को रविवार को यहां बालेवाड़ी काम्पलेक्स में लगातार चौथी हार मिली जबकि मेजबान पुणे प्राइड ने लगातार चौथी जीत दर्ज की।पु्णे ने वेंकटेश (16 अंक) और अमरजीत सिंह (13 अंक) के शानदार खेल की बदौलत हरियाणा को 56-41 के अंतर से हराते हुए जोन-ए की अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। हरियाणा के लिए सतनाम सिंह ने 14 और मोहित जाखड़ ने सात अंक बटोरे। पहले क्वार्टर में दोनों टीमो के बीच जोरदार टक्कर हुई लेकिन हरियाणा ने खुद को बेहतर साबित करते हुए यह क्वार्टर 12-7 से अपने नाम किया। एक समय 4-4 की बराबरी पर थीं। इसके बाद हरियाणा ने गियर बदला और पुणे को आल आउट करते हुए बढ़त ली। फिर उसने इस बढ़त को बरकरार रखते हुए यह सेट 12-7 से अपने नाम किया।दूसरे क्वार्टर में पुणे ने जोरदार वापसी करते हुए 7 के मुकाबले 21 अंक हासिल किए और 28-19 की लीड के साथ तीसरे क्वार्टर का रुख किया। पुणे ने शुरुआत में ही छह अंक बटोरे और स्कोर 13-12 कर लिया। इसके बाद स्कोर 13-13, 15-15 और 16-16 हुआ। पुणे ने हालांकि तेजी दिखाते हुए 19-16 की बढ़त हासिल की और फिर हरियाणा को ऑल आउट कर अपनी बढ़त को 23-16 कर लिया। हरियाणा ने पलटवार करते हुए दो अंक लिए और स्कोर को 18-23 कर लिया। पुणे भी कहां पीछे रहने वाली थी। उसने भी दो अंक लेते हुए स्कोर 27-18 कर लिया। 

तीसरा क्वार्टर कांटें का चल रहा था लेकिन पुणे ने हरियाणा को इस मैच में दूसरी बार ऑल आउट कर अपनी बढ़त को और मजबूत कर ली। उसे 37-23 की बढ़त मिल चुकी थी। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक मिले लेकिन अगली रेड पर हरियाणा ने दो अंक लेते हुए स्कोर 27-38 कर लिया। पुणे भी कम नहीं थी। उसने अगली सुपर रेड पर तीन अंक लेकर अपनी बढ़त को 41-27 कर लिया। इस क्वार्टर में पुणे को 13 और हरियाणा को 8 अंक मिले।चौथे क्वार्टर में भी मुकाबला बराबरी का हो रहा था। एक समय हरियाणा की टीम पुणे को पहली बार ऑलआउट करने के कगार पर थी लेकिन सुपर टैकल ने पुणे को उल्टे अंक दिला दिए। हरियाणा के खिलाड़ी लगातार कोशिश करते रहे और अपने स्कोर को 41 तक ले गए लेकिन दूसरे क्वार्टर का खराब खेल उन्हें भारी पड़ गया।इस सीजन में दोनों टीमों का यह एक दूसरे के खिलाफ दूसरा मुकाबला है। सीजन के उद्घाटन मुकाबले में पुणे ने हरियाणा को 43-34 के अंतर से हराया था।दोनों टीमों का यह चौथा मैच है। पुणे प्राइड ने अपने तीनों मुकाबले जीतते हुए 6 अंकों के साथ जोन-ए में पहला स्थान हासिल कर रखा है। हरियाणा की टीम तीनों मैच हार चुकी है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।इस टूर्नामेंट के मुकाबले डी स्पोर्ट, एमटीवी, एमटीवी एचडी और डीडी स्पोर्ट्स पर दिखाए जा रहे हैं।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD