Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बुंदेलखंड पैकेज में गड़बड़ी की जांच कराएंगे : कमलनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि केंद्र की पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वार बुंदेलखंड के लिए स्वीकृत पैकेज के क्रियान्वयन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे और दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कमलनाथ ने जांच का यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर लिया है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों बुंदेलखंड में चुनाव प्रचार के दौरान बुंदेलखंड पैकेज में हुए भ्रष्टाचार का मसला उठाया था और कहा था, "बुदेलखंड पैकेज में हजारों करोड़ रुपये दिए गए थे। इस पैकेज को भाजपा नेताओं ने बुंदेलखंड की जनता से छीन लिया। कमलनाथ जी आप कार्रवाई कीजिए और बुंदेलखंड की जनता को वह पैसा दिलाइए।"गांधी के निर्देश को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गंभीरता से लिया है, और उन्होंने इसकी नए सिरे से जांच कराने का निर्णय लिया है।कमलनाथ ने आईएएनएस से कहा, "बुंदेलखंड पैकेज में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, पैसे का दुरुपयोग हुआ है। हम इसकी जांच कराएंगे।" उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।कमलनाथ ने हालांकि यह नहीं बताया कि जांच कब शुरू होगी, उसका प्रारूप क्या होगा और वह कितने दिनों में पूरी हो जाएगी।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने के लिए केंद्र में संप्रग सरकार के दौरान विशेष पैकेज मंजूर कराया था, मगर क्षेत्र के हालात नहीं बदले, क्योंकि यह पैकेज भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया।राहुल गांधी ने बुंदेलखंड को बहुत करीब से देखा, जाना-समझा और गरीबों के घरों में रातें गुजारी थी। उस दौरान उन्होंने यहां की गरीबी देखकर क्षेत्र हालात बदलने की दिशा में प्रयास किए थे। लगभग एक दशक पहले उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 7,600 करोड़ रुपये से अधिक का विशेष पैकेज मंजूर कराया था।पैकेज के तहत मध्य प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के मौजूदा सात जिलों सागर, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना और दतिया के लिए 3,860 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस राशि से जल संसाधन, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्यानिकी, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन, कौशल विकास आदि विभागों के जरिए सरकार को अलग-अलग काम कराने थे। लेकिन यह पैकेज जमीन पर कहीं नहीं दिखा। जो संरचनाएं बनीं वे या तो एक-दो वर्ष में ध्वस्त हो गईं या बनते ही धूल-धूसरित हो गईं। पैकेज की निशानी के तौर पर मंडियां और गोदाम नजर आते हैं। लेकिन इन मंडियों और गोदामों में रखने के लिए कुछ नहीं है।कांग्रेस नेता और पैकेज के दुरुपयोग की लड़ाई लड़ने वाले पवन घुवारा का कहना है, "पैकेज में से 2100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है, मगर एक भी ऐसा काम नही है, जो जनता के लिए लाभदायक साबित हुआ हो। वर्ष 2013 तक पैकेज की राशि से काम हुए। गड़बड़ियां सामने आने पर विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, मुख्य जांच परीक्षक की जांच में कई अधिकारियों को चिन्हित किया गया है, मगर उन पर कार्रवाई नहीं हुई है।"घुवारा कहते हैं, "सरकार अपने स्तर पर जांच कराती है तो कई बड़ी मछलियों पर कार्रवाई होनी तय है, क्योंकि पैकेज को लेकर बनाई गई समिति के अध्यक्ष तो तत्कालीन मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) ही थे।"जल-जन जोड़ो अभियान के संयोजक और बुंदेलखंड में पानी के लिए काम करने वाले संजय सिंह कहते हैं, "बुंदेलखंड पैकेज का सदुपयोग हुआ होता तो यहां की तस्वीर बदल गई होती। सिंचाई सुविधा, पशुपालन को बढ़ावा मिला होता, पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाता। दोनों राज्यों में मंजूर राशि में से बड़ा हिस्सा खर्च हो चुका है, मगर हालात बद से बदतर हैं। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच की बात कही है तो तय है कि दोषियों को दंडित किया जा सकेगा।"बुंदेलखंड पैकेज में गड़बड़ी की विभागीय जांच पहले से चल रही है, और अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अलग से जांच कराने की बात कही है। अब देखना है कि जांच का निष्कर्ष क्या होता है, और कौन-से चेहरे इसमें बेनकाब होते हैं।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD