Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री की मंडी में रैली से मोदी लहर तेज : जयराम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 11 May 2019

Last updated on: May 11, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी की मंडी में सफल रैली ने प्रदेश में मोदी लहर को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों उम्मीदवारों को जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियांे से कांग्रेस के बचे-खुचे तंबू भी उखड़ जाएंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता को पता है कि केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तभी प्रदेश की विकास योजनाओं को जारी रखा जा सकेगा। इसके अलावा कांग्रेस को हराने में उसकी अंदरूनी लड़ाई भी अपना किरदार अदा कर रही है। राहुल गांधी का ऊना दौरा भी कांग्रेस के दोनों गुटों के घमासान को ठंडा नहीं कर सका।जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए अभूतपूर्व संख्या में लोग दूर-दूर से आए थे। इसमें महिलाओं और युवाओं की तादाद उल्लेखनीय थी। मोदी ने जब हिमाचल के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते की याद दिलाई तो लोग भावुक हो गए। यह सब जानते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए हिमाचल के चप्पे-चप्पे को देखा है। 

उन्होंने कहा कि उनका इस राज्य से विशेष लगाव है। इसीलिए उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता दी गई। लेकिन तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने उसे या तो फिजूलखर्ची में उड़ा दिया या फिर उसे खर्च करने के लिए योजनाएं ही नहीं बनाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में दस साल तक लगातार राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सहायता देने के मामले में भेदभाव का रवैया अपनाया। इस दौरान राज्य सरकार को आर्थिक सहायता देने की बजाय केंद्र ने विकास कार्यो में रुकावटें डाली। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों की उम्मीदों पर मोदी सरकार खरी उतरी और उसमें हिमाचल के विकास को नई रफ्तार दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा सरकार ने समान रूप से विकास कार्य शुरू कराए। मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को हिमाचल ने अमलीजामा पहनाया। यही वजह है कि प्रदेश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाएं हिमाचल में कांग्रेस के बचे-खुचे तंबू भी उखाड़ देंगी।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD