Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

कांग्रेस भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार की पोषक : हेमा मालिनी

Listen to this article

5 Dariya News

संतकबीर नगर , 08 May 2019

फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को यहां कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार का बोलबाला था।हेमा मालिनी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, "सत्तर सालों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इनकी सरकार में भ्रष्टाचार और दुराचार का सिर्फ पोषण हुआ है।"उन्होंने कहा, "मोदी के कार्य से देश में बदलाव आ रहा है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। आपको मालूम है जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने वाला है। मोदी को बहुत दिन प्रधानमंत्री रहना है।"फिल्म अभिनेत्री ने कहा, "मथुरा में सांसद रहने के दौरान बिजली और पानी के अनेक कार्य हुए। यह सब केंद्र में मोदी सरकार के रहने के कारण संभव हो पाया। देश की सीमा नरेंद्र मोदी के हाथों में पिछले पांच सालों से सुरक्षित थी। आगे भी मजबूत राष्ट्रवाद और सम्यक विकास अगर चाहिए तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बननी जरूरी है।"उन्होंने कहा, "मोदी ने क्या किया, क्या नहीं किया आप अच्छी तरह से जानते हैं। मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं। आज दुनिया में चौथे नंबर पर भारत है। मोदी ने दुनिया को योग की जानकारी दी। विश्व में एक दिन योग दिवस मनाया जाता है, यह मोदी की देन है।"इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी, मोदी सरकार को डबल इंजन सरकार बताते हुए विकास का सजग प्रहरी बताया। उन्होंने कहा, "2014 से 2019 के बीच में देश की आभा विदेशों में खूब चमकी है। उसका एक मात्र कारण केंद्र में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना है। इसीलिए दोबारा भी मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।"

 

Tags: Hema Malini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD