Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बीजद के नेता केंद्र से मिला धन खा गए : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जाजपुर (ओडिशा) , 27 Apr 2019

Last updated on: Apr 27, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने शनिवार को बीजू जनता दल के नेताओं (बीजद) पर ओडिशा में केंद्र सरकार से मिले धन के गबन का आरोप लगाया।जाजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच सालों में ओडिशा के विकास के लिए 5.56 लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यह रकम जनता तक नहीं पहुंच पाई।उन्होंने कहा, "बीजद के बाबू और नेता उस राशि को खा गए।"शाह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर माफिया को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ओडिशा में सत्ता में आने के 90 दिनों के भीतर अवैध खनन में शामिल और चिटफंड घोटाले करने वालों को जेल भेज देगी।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक 19 सालों तक ओडिशा पर राज करने के बाद भी ओडिशा भाषा पूरी तरह नहीं सीख पाए। उन्होंने कहा कि केवल ओड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री ही राज्य के लोगों की समस्याएं समझ सकता है।उन्होंने लोगों से राज्य और केंद्र, दोनों में एक पार्टी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।शाह ने कहा, "यह साफ है कि पूरे देश ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD