Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गुरुदासपुर में 'हाथ' को ढाई किलो के हाथ की चुनौती

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2019

Last updated on: Apr 23, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के गुरुदासपुर संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को पार्टी उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।भाजपा के मौजूदा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी काडर के योग्य उम्मीदवार की तलाश करने में विफल होने पर पार्टी ने आखिरकार सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में नई दिल्ली में 62 वर्षीय देओल भाजपा में शामिल हुए। गुरुदासपुर से बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। कैंसर की बीमारी के कारण अप्रैल 2017 में उनका निधन हो गया। वह उस समय सांसद थे।विनोद खन्ना यहां से पहली बार 1998 में निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 1999,2004 और 2014 में वह गुरुदासपुर से सांसद चुने गए। वह 2009 में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से कम ही वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। खन्ना 2014 में 1.38 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। खन्ना के निधन के बाद गुरुदासपुर में अक्टूबर 2017 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ 1.93 लाख वोट से चुनाव जीते थे। वह पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जाखड़ एक बार फिर इस सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ है। भाजपा ने उपचुनाव में खन्ना की विधवा कविता खन्ना को टिकट नहीं दिया था जो कि एक मजबूत दावेदार थीं। 

भाजपा ने रविवार को केंद्र में राज्यमंत्री हरदीप पुरी को अमृतसर संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। यहां भी भाजपा ने किसी योग्य उम्मीदवार की तलाश करने में विफल रहने पर पुरी के नाम पर मुहर लगाई। पंजाब में तीन सीटों (अमृतसर, गुरुदासपुर और होशियारपुर) से चुनाव लड़ रही भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) है। शिअद प्रदेश की बाकी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उनका गुरुदासपुर से सीधा कोई संबंध नहीं है, हालांकि उनके पिता धर्मेद्र लुधियाना के साहनेवाल से आते हैं। देओल ने 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी पारी की शुरुआत की थी और उनकी सबसे हिट फिल्में 'बॉर्डर', 'दामिनी' और 'गदर' .. हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्में भी की जिनमें उनका एक डायलॉग 'यह ढाई किलो का हाथ है..' रहा है।पंजाब की 13 संसदीय क्षेत्रों के लिए 19 मई को मतदान होगा। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का यह आखिरी चरण होगा। 

 

Tags: Sunny Deol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD