Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एशियाई कुश्ती : बजरंग को स्वर्ण, पहले दिन भारत को 3 पदक

Listen to this article

5 Dariya News

जियान (चीन) , 23 Apr 2019

Last updated on: Apr 23, 2019, 00:00 IST

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अपने भारवर्ग में दुनिया के नंबर-1 पहलवान बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि प्रवीण राणा को अपने वर्ग में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के सायातबेक ओकासोव को हराया। बजरंग ने फाइनल मुकाबले में ओकासोवा को 12-7 से हराया। बजरंग ने 2-7 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर स्वर्ण अपने नाम नाम किया। बजरंग ने पहले राउंड में श्रीलंका के डिवोशन चार्ल्स फर्नाडो को 10-0 और क्वार्टर फाइनल में ईरानी पहलवान पेईमैन बियोकागा बियाबानी को 6-0 से हराया था। उन्होंने उज्बेकिस्तान के सिरोजिदिन खासानोव को 12-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।बजरंग ने यह पदक अपने देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा, "मैं नई तकनीकों को अपनाने की ट्रेनिंग ले रहा हूं। मुझे खुशी है कि मैं उसे यहां अमल में ला सका। मैं यह मुकाबला और स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत खुश हूं।" उन्होंने साथ ही कहा, "अभी मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। मेरा ध्यान अब विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों पर है, जो एक ओलंपिक क्वालीफायर भी है।" बजरंग के गुरु और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है।योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, "एशियाई चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है।
हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो।"बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2013 और 2018 में कांस्य तथा 2014 में रजत पदक जीता था। बजरंग के अलावा प्रवीण राणा को 79 किग्रा के फाइनल में ईरान के बहमान मोहम्मद तैमूरी से 0-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रवीण ने 2012 एशियाई चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। सत्यव्रत कादियान ने 97 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सत्यव्रत क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, लेकिन उन्हें हराने वाले मंगोलियाई पहलवान के फाइनल में पहुंचने के कारण सत्यव्रत को कांस्य पदक मुकाबले में उतरने का मौका मिला। सत्यव्रत ने कांस्य पदक मुकाबले में चीन के होआबिन गाओ को 8-2 से हराकर अपना तीसरा एशियाई पदक जीता। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था। 57 किग्रा भार वर्ग में रवि कुमार भी कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। रवि ने रेपचेज में ताइपे के चिया सो लियू को 4-0 से हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई। रजनीश 70 किग्रा भारवर्ग में हारकर पहले ही बाहर हो गए।भारत ने इस चैम्पियनशिप के लिए 30 सदस्यीय दल भेजा है। भारत को पिछली बार इस प्रतियोगिता में आठ पदक हासिल हुए थे।


 

Tags: Bajrang Punia , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD