Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इस विकेट पर 182 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था : अजिंक्य रहाणे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Apr 2019

Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि इस विकेट पर 182 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था।पंजाब ने राजस्थान को अपने घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में 12 रनों से मात दी। टीम को राहुल त्रिपाठी और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत दी लेकिन फिर टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और अंत के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाई। मैच के बाद रहाणे ज्यादा आलोचनात्मक नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन बड़े शॉट की बात थी। रहाणे ने कहा, "इस विकेट पर 182 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। हमने अच्छी शुरुआत की। यह सिर्फ दो छक्कों की बात थी। इस तरह के मैचों में आप ज्यादा किसी की आलोचना नहीं कर सकते। हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।"उन्होंने कहा, "इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए आप जल्दी-जल्दी विकेट नहीं खो सकते। मेरे और स्टुअर्ट बिन्नी के बीच चर्चा मैच को अंत तक ले जाने की हुई थी। त्रिपाठी ने अच्छी शुरुआत की। हमें गलतियों से सीखना होगा। टी-20 में इस तरह की चीजें होती रहती हैं।"बेशक राजस्थान के बल्लेबाज विफल हो गए हों लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। रहाणे ने ईश सोढ़ी और श्रेयस गोपाल की भी तारीफ की। रहाणे ने कहा, "हमारे दो लेग स्पिनरों ने मध्य के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। जोफ्रा के चार ओवर अहम रहे।"

 

Tags: IPL , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD