आलिया भट्ट व वरुण धवन ने एलपीयू कैंपस में मचाया धमाल
'एलपीयू कैंपस में इतना बढिय़ा वातावरण है कि हम दोनों भी यहां दाखिला लेना चाहते हैं-वरुण धवन
5 Dariya News
जालन्धर , 15 Apr 2019
Last updated on: Apr 15, 2019, 00:00 IST
लीवुड के युवा आईकॉन स्टार्स आलिया भट्ट और वरुण धवन ने आज लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का दौरा किया जहां उन दोनों ने अपने आपको विद्यार्थियों के अथाह समुंद्र में पाकर विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए खूब धमाल मचाया। उन्होंने एलपीयू के विशाल मंच पर पहुंच कर खुले रूप से स्वीकारा कि उन्हें यूनिवर्सिटी में एक अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ है। अपने चारों ओर विद्यार्थियों का अपार समूह देखकर आलिया और वरुण ने खूब मस्ती से अपनी आने वाली आगामी इतिहासकालीन फिल्म 'कलंक के चार गानों पर बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया। दोनों ने यह भी सांझा किया कि एलपीयू में पहुंच कर हमें ऐसे लग रहा है जैसे कि हम पूरी तैयारी के बाद फाईनल परीक्षा के लिए यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर पंजाब के महत्वपूर्ण फैस्टीवल 'बैसाखी को देखते हुए उन्होंने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ ढोल की थापों पर एक सच्चे पंजाबी की तरह भंगड़ा डाला। देश भर के करोड़ों सिने प्रेमियों के दिलों की धड़कन दोनों सितारों ने एलपीयू में मौजूद सभी के लिए अदाकारी दिखाई और विशेष तौर पर जर्नलिजम एंड फिल्म प्रॉडक्शन विभाग के विद्यार्थियों से बातचीत भी की।जर्नलिजम के विद्यार्थियों को उत्तर देते हुए वरुण धवन ने उन्हें अपने प्रतिदिन के व्यस्त कार्यक्रम; टाईम मैनेजमैंट; जिम एक्सरसाईज; फिक्सड डाईट; पंजाबियत; आलिया के साथ कैमिस्ट्री; एक डायरैक्टर के लिए करैक्टर्ज कैसे टूल होते हैं; बॉयोपिक फिल्मस आदि के बारे में बाखूबी बताया।
उन्होंने यह भी सांझा किया-'एलपीयू में बहुत ही बढिय़ा वातावरण है और मैं और आलिया दोनों ही यहां आगे पढ़ाई के लिए तथा बेहतरीन अनुभव के लिए दाखिला लेना चाहते हैं। अपनी आखिरी पेशकश के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने पंजाबी होने का गर्व दिखाते हुए सभी से पंजाबी में 'बोले सो निहाल, सतश्री अकाल बोलकर विदा ली।एक विशाल रैंप पर अपना कदम रखते ही और अपने सामने विद्यार्थियों का उमड़ता समुदाय देखते हुए आलिया भट्ट को वह क्षण अपने जीवन का अत्यंत आनंदमयी लगा और उन्होंने पूरे जोश से कहा-'मैंने इससे पहले अपने जीवन में कभी भी विद्यार्थियों की इतनी बड़ी हैरान कर देने वाली व अनुशासित भीड़ नहीं देखी थी। आलिया ने विद्यार्थियों के साथ एक मल्टी स्टार वाली फिल्म में काम करने के बारे में विचार सांझे किए और यह बताया कि सीनियर्ज सितारों के साथ काम करना कैसा अनुभव होता है, और बताया कि सीनियर हमेशा ही स्र्पोटिव रहते हैं। इस अवसर पर आलिया ने एलपीयू के क्लासिकल डांस के विद्यार्थियों के साथ 'घर मोरे परदेसिया गीत पर क्लासिकल नृत्य भी प्रस्तु किया। इससे पहले वरुण और आलिया दोनों ने नए गीत 'कलंक नहीं, इश्क है काजल पिया पर बेहतरीन अदाकारी दिखाई।इससे पहले कैंपस में बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों आलिया व वरुण के पहुंचने पर लवली ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश मित्तल, वाईस चेयरमैन श्री नरेश मित्तल, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल, प्रो चांसलर श्रीमति रश्मि मित्तल, डायरैक्टर श्री अमन मित्तल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि एलपीयू के सभी विद्यार्थी अपने प्रिय सितारों को निकट से देख सकें और इस संदर्भ में 100 मीटर लंबे व 18 फुट चौड़े विशेष रैंप का निर्माण किया गया था।