Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

के. विजय कुमार ने वुल्लर झील संरक्षण परियोजना के कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु बांदीपोरा का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदीपोरा , 12 Mar 2019

Last updated on: Mar 12, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज बांदीपोरा का दौरा किया और वुल्लर संरक्षण एवं निगरानी प्राद्यिकरण के कामकाज का जायजा लिया।आयुक्त सचिव वन मनोज कुमार दिवेद्धी, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।वुल्लर झील के सलाहकार के दौरे के दौरान, अधिकारियों ने इस झील के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी।अधिकारियों ने बताया कि झील 130 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है और इसे कई हिस्सों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में ड्रेजिंग और डी-स्लीटिंग कार्य प्राथमिकता पर किए गए हैं।यह बताया गया कि 13वें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध कराए गए 60 करोड़ रुपये में से अब तक 45.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान कार्यान्वयन एजेंसी के समक्ष आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और परियोजना की प्रगति के बारे में भी बताया। सलाहकार ने अधिकारियों को परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।सलाहकार ने जिला अधिकारियों को विभिन्न स्थलों पर एक अलग कचरा प्रबंधन परियोजना के भी निर्देश दिये ताकि कचरे को नदी में डंप न किया जाए जो अधिकारियों के अनुसार सीधे झील में जा रहा है।इसके उपरांत सलाहकार ने फॉरेस्ट ट्रेनिंग स्कूल चिारनार का दौरा किया और वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों से और अधिक पौधे उगाने का आग्रह किया।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD