Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

के. विजय कुमार ने संपदा, एचएंडपी विभाग की 25 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की नींव रखी

मौजूदा ढांचे को बढ़ाने के लिए सर्किट हाउस जम्मू/श्रीनगर, स्टेट गेस्ट हाउस जम्मू में अतिरिक्त ब्लॉकों, जम्मू में अतिरिक्त आवास का निर्माण किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 09 Mar 2019

Last updated on: Mar 09, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज आतिथ्य एवं सत्कार और संपदा विभाग की 25.88 करोड़ रुपये की लागत वालीं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की नींव रखी। इन परियोजनाओं में जम्मू  में सर्किट हाउस, कैनाल रोड और श्रीनगर में चर्च लेन सोनावर में सर्किट हाउस में अतिरिक्त ब्लॉकों का निर्माण, स्टेट गेस्ट हाउस जम्मू में अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण और गुलामी बाग, कैनाल रोड जम्मू में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण शामिल हैं।प्रमुख सचिव योजना, संपदा, आतिथ्य एवं सत्कार रोहित कंसल, निदेशक संपदा तारिक हुसैन गनई, निदेशक आतिथ्य एवं सत्कार तारिक अहमद ज़रगर, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी डी.के. खन्ना, अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी एनडी ख्वाजा, संयुक्त निदेशक एचएंडपी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।गुलामी बाग कैनाल रोड जम्मू में, सलाहकार ने संपदा विभाग के लिए आवास के निर्माण की नींव रखी। इस परियोजना के तहत, राज्य सरकार के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को आवास प्रदान करने के लिए अतिरिक्त आवास का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।यहां, सलाहकार को संबंधित निष्पादन एजेंसी के इंजीनियरों द्वारा परियोजना के बारे में बताया गया। यह बताया गया कि इसके विस्तार कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, संपदा विभाग ने विभाग के पास उपलब्ध 6.57 कनाल भूमि का उपयोग करके 9.6 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर अतिरिक्त आवास इकाई के निर्माण का प्रस्ताव दिया है।इस अवसर पर, सलाहकार ने संपदा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की। उन्हें जानकारी दी गई कि संपदा विभाग ने बड़े पैमाने पर उन्नयन और विस्तार कार्यक्रम किया है, जहां जम्मू और श्रीनगर में गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए कई अतिरिक्त इकाईयां निर्माणाधीन हैं। इनमें सरवाल में 32 नई आवासीय इकाइयाँ, मुट्ठी में 48 के अलावा श्रीनगर में अहाता अमर सिंह और पंपोर में स्थानांतरित कर्मचारियों के लिए नए ब्लॉक शामिल हैं।

इस बीच, सलाहकार ने सर्किट हाउस जम्मू में अतिरिक्त ब्लॉकों और आतिथ्य एवं सत्कार विभाग के स्टेट गेस्ट हाउस, कैनाल रोड जम्मू में वीवीआईपी आवास की नींव भी रखी।दोनों परियोजनाओं को इसके बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और राज्य की शीतकालीन राजधानी का दौरा करने वाले मेहमानों और वीआईपी को आवासीय सुविधा देने के लिए प्रस्तावित किया गया है। स्टेट गेस्ट हाउस जम्मू में अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण 1.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर किया जाएगा, जिसमें 08 वीवीआईपी सूट और एक कॉन्फ्रेंस हॉल होगा, जबकि सर्किट हाउस जम्मू में 3 मंजिला भवन का अतिरिक्त ब्लॉक 6.65 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जिसमें 20 और नये कमरे होंगे।सलाहकार ने इन परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इंजीनियरों से कहा कि वे परियोजनाओं को निष्पादित करते समय पेड़ों को काटने से बचाएं क्योंकि वे इस क्षेत्र की सुंदरता को बढाते हैं। उन्होंने निष्पादन एजेंसी को दी गई समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कहा।इसके उपरांत सलाहकार ने प्रमुख सचिव पीएंडएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कन्वेंशन सेंटर जम्मू का दौरा किया, जहां सलाहकार ने श्रीनगर में सर्किट हाउस चर्च लेन में डिजिटल रूप से एचएंडपी विभाग के लिए अतिरिक्त ब्लॉक की नींव रखी। यह परियोजना 9.02 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पूरी होगी।यह बताया गया कि सर्किट हाउस में आगंतुकों की बढ़ती संख्या और मौजूदा ब्लॉक में उन्हें समायोजित करने में असमर्थता को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण की यह परियोजना विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी और एक वर्ष में पूरी हो जाएगी।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD