Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

होशियारपुर राईड एंड रन की तैयारियां का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

रेस के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्टों की संख्या बढक़र हुई 178

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Mar 2019

Last updated on: Mar 07, 2019, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से 10 मार्च को करवाए जा रहे राइड एंड रन इवेंट की तैयारियां युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्टों के बढ़ते रु झान के कारण अब रेस में शामिल साइकिलिस्टों की संख्या 150 से बढक़र 178 हो गई है और इन सभी साइकिलिस्टों की ओर से 120 किलोमीटर साइकिल रेस लगाई जाएगी। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने आज लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इवेंट की तैयारियों का जायजा लेते हुए दी। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के सहयोग से करवाई जा रही साइकिल रेस के लिए रुट फाइनल हो गया है।डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही से निभाई जाए, ताकि इस बेहतरीन प्रोग्राम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने नगर निगम को सफाई का विशेष प्रबंध व स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए कहा। इसके अलावा साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अधिकारियों व खिलाडिय़ों की रिहायश के अलावा अन्य प्रबंध भी सुचारु  ढंग से पूरे करने के लिए भी उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, पब्लिक हैल्थ, शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

ईशा कालिया ने बताया कि राइड अवे फ्राम ड्रज्ज विषय पर लाजवंती आउटडोर स्टेडयिम होशियारपुर में 10 मार्च को सुबह 7 बजे राइड एंड रन इवेंट करवाया जा रहा है। इसके अलावा 21.1 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर हाफ मैराथन भी करवाई जा रही है, जिसमें हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फाइनल किए गए इस रुट के लिए बाकी यातायात के लिए अलग से प्रबंध किए जाएंगे, ताकि जहां आम जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, वहीं साइकिलिस्ट भी अपना ध्यान रेस पर फोकस कर सकें। उन्होंने उक्त रुट में आने वाले गांवों व दर्शकों को अपील करते हुए कहा कि वे साइकिल रेस के दौरान सडक़ के बीच न आएं, क्योंकि प्रोफेशनल साइकिलिस्ट की ओर से लगाई जा रही साइकिल रेस के दौरान साइकिल की स्पीड बहुत ज्यादा होगी। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया जा रहा है, इसके अलावा एक्सपर्ट की ओर से पैरागलाइडिंग एडवेंचर व एयरक्राफ्ट फ्लावर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) अमृत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, आई.ए.एस. अधिकारी श्री गौतम जैन, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, सहायक कमिश्नर (सामान्य) श्री अमित महाजन के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD