Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

के. विजय कुमार ने 129 इंफेन्ट्री बटालियन (टीए) पारिस्थितिक की एक अतिरिक्त कम्पनी को बढाने की रूपरेखाओं पर चर्चा की

‘बटालियन निचली शिवालिक पर्वतमाला की नश्ट वन भूमि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Mar 2019

Last updated on: Mar 06, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज बैठक की अध्यक्षता कर सांबा में 129 इंफेंट्री बटालियन (टीए) परिस्थितिक आधारित एक अतिरिक्त कम्पनी, जो राज्य में परिस्थितिक बहाली कार्य करने हेतु राज्य वन विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है, को बढाने की रूपरेखाओं पर चर्चा की।आयुक्त सचिव वन एम के द्विवेदी, पीसीसीएफ जेएंडके सुरेश चुघ, सीसीएफ जम्मू समीर भारती, 129 इंफेंट्री बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल नंदू कुमार, विषेश सचिव वन के रोमेश कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड तथा वन विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।इस अवसर पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें वनीकरण गतिविधियां, परियोजना के कर्तव्यों को देखना, भू एवं जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन और विकास, भू जल स्तर, वनस्पतियों और जीवों की देखभाल, परिस्थितिक पहलुओं पर आम जनता के लिए जागरूकता आदि शामिल है।

प्रस्तुतिकरण के दौरान पौधारोपण के तहत कुल क्षेत्र और 129 इंफेंट्री बटालियन को बढाने तक लिये गये वृक्षारोपण की संख्या की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि रूई वाटर शैड परियोजना, बाहु जिंद्रा परियोजना, कैम्पा, बाहु पुरमंडल परियोजना और बनी बसोहली परियोजना सहित विभिन्न पौधारोपण परियोजनाओं के तहत कुल 5211 हैक्टीयर क्षेत्र लिया गया है और इस बटालियन द्वारा अब तक 42.10 लाख पौधे लगाये गये है।बटालियन के कामकाज पर चर्चा करते हए यह बताया गया कि इसमें वृक्षारोपण के तहत भूमि लाकर शिवालिक पर्वतमाला की निचली भूमि को बदलने में अहम भूमिका निभाई है जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में परिस्थितिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य पर काफी प्रभाव पडा है।बैठक में बटालियन की एक अतिरिक्त कम्पनी को बढाने की आवश्यकता के अलावा इसके लिए वित्तीय प्रभावों और प्रबंधों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सलाहकर कुमार ने कहा कि भौतिक और वित्तीय संसाधनों के संवदर्धन के माध्यम से काम करने के अपने क्षेत्रों के प्रस्तावित भविश्य के विस्तार, एक अतिरिक्त कम्पनी की स्थापना का मामला पर्यावरण एवं वन मंत्रलय के समक्ष रखा जायेगा और उनसे इस कार्य के लिए धन प्रदान करने का आग्रह किया जायेगा।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD