Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप ने दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2019

Last updated on: Mar 02, 2019, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के किसी भी संभावना को खारिज कर दिया।आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा पश्चिम दिल्ली सीट के उम्मीदवार पर फैसला करना अभी बाकी है।राय ने कहा, पश्चिमी दिल्ली के लिए कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार की घोषणा करेगी।छह सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों में एकमात्र महिला उम्मीदवार आतिशी हैं, जबकि चड्ढा, पांडे और गुप्ता केजरीवाल के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं।राय ने मीडिया से कहा कि महागठबंधन नेतृत्व ने दिल्ली में भाजपा विरोधी वोटों के बंटने से रोकने के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ओर इशारा किया था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन करने में रुचि नहीं दिखाई।राय ने कहा, 13 फरवरी को जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक में आप प्रमुख से मिले थे, तो उन्होंने गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया था।उन्होंने कहा, तब हमें कहा गया था कि वे इस पर दोबारा विचार करेंगे। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने गठबंधन के लिए सीधे ना कह दिया।राय ने स्वीकार किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में भी काफी विरोध था, जिससे दूसरे राज्यों में पार्टी की स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता था।खुद के दम पर लोकसभा चुनाव जीतने का विश्वास जताते हुए राय ने आईएएनएस से कहा, हमने पिछली बार खुद के दम पर चुनाव लड़ा था और इस समय भी हम यही करेंगे। हमने विधानसभा चुनाव में 67 सीटें जीतीं। हम लोकसभा में भी पार्टी की अच्छी उपस्थिति चाहते हैं।

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD