Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

प्रदेश सरकार निवेशकों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Feb 2019

Last updated on: Feb 26, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष जून माह के दौरान धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट आयोजित करने पर विचार कर रही है, जिसके लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान पर्यटन, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य देखभाल एवं आयुष, विनिर्माण, फार्मासियूटिकल, अधोसंरचना एवं लॉजीसिक्टस, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष बल दिया जाएगा।मुख्यमंत्री सोमवार सायं यहां सीआईआई हिमाचल प्रदेश राज्य वार्षिक सत्र 2018-19 तथा ‘ट्रॉस्लेटिंग ऐस्पीरेशन इनटू रियल्टी’ पर सत्र के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार इस इन्वेस्टर मीट के लिए सर्वांगीण सोच के साथ कार्य कर रही है ताकि निवेशक अपनी इच्छा से किसी भी क्षेत्र में निवेश कर सकें। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट प्रदेश में निवेश की अपार सम्भावना को प्रदर्शित करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिमला में सोमवार को विभिन्न कम्पनियों के साथ 159 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे कुल 17,000 करोड़ का निवेश तथा 40,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि यह भविष्य की ओर एक बेहतर कदम है, जो कि प्रदेश सरकार की सक्रिय पहल का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी कि उद्यमियों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शीघ्र स्वीकृतियां मिल सकें। 

बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, काला अम्ब, टाहलीवाल इत्यादि जैसे पहले से ही स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ अधोसंरचना सृजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सामने आने वाले सभी मामलों तथा समस्याओं को निपटाने के प्रयास भी किए जाएंगे।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को भारत के श्रेष्ठ निवेश गंतव्यों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में ईज ऑफ डुईंग बिजनेस में सुधार करने के अतिरिक्त सरकार उद्योगपतियों तथा सीआईआई जैसे संघों के सुझावों पर भी विचार करेगी। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएगी कि परिवहन संघों की अनैतिक हड़तालों के कारण औद्योगीकरण पर प्रभाव न पड़े।सी.आई.आई के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष सचित जैन ने कहा कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं तथा प्रदेश निवेश के लिए पंसदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने आशा जाताई कि हिमाचल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगी।सी.आई.आई. के अध्यक्ष आई.एम.जी.एस सिद्धू ने उद्योग क्षेत्र में सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि परिवहन संघ औद्योगीकरण में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शहरी विकास विभाग द्वारा लगाए गए संपत्ति कर को सरल बनाने का भी आग्रह किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अनिल खाची एवं मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन, सी.आई.आई हिमाचल के उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सी.आई.आई सदस्य अंकुर सिंह चौहान तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD