Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पाकिस्तानी सदस्यों वाला वाट्स एप ग्रुप चला रही कांग्रेस : मीनाक्षी लेखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 25 Feb 2019

Last updated on: Feb 25, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा एक वाट्स एप ग्रुप बनाया गया है और उसे चलाया जा रहा है, जिसमें सदस्य के रूप में पांच पाकिस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि उन सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक भी उड़ाया है।कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक हसीबा अमीन इंडिया पॉलिटिकल नेटवर्क नाम का ग्रुप चलाती हैं।लेखी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमीन के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जिस समूह में राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों की चर्चा की गई, उस समूह का हिस्सा पाकिस्तानी नागरिक क्यों हैं।लेखी ने कहा, राहुल गांधी को यह बताने की जरूरत है कि उस वाट्स ग्रुप में पाकिस्तानी क्या कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस के पदाधिकारी चला रहे हैं।उन्होंने कहा कि समूह में कम से कम पांच पाकिस्तानी हैं।समूह द्वारा कुछ चर्चाओं का हवाला देते हुए लेखी ने कहा कि समूह के सदस्य पुलवामा हमले और उसके परिणाम से जुड़े घटनाक्रम की चर्चा कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री का संदर्भ भी शामिल है।उन्होंने कहा, उसके बाद पाकिस्तानियों ने एक वीडियो भी पोस्ट किया और कांग्रेस पार्टी इस तरह की चीजों में संलप्ति है। क्या उसमें (वाट्स एप ग्रुप) वही पाकिस्तानी हैं जिन्होंने आपके प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया? आप उस व्यक्ति (मोदी) के राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं, जो कहानी का एक हिस्सा है लेकिन क्या आप दूसरों को भी उसी भाषा को बोलने देंगे?

 

Tags: Meenakshi Lekhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD