Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आप की सभी 7 लोकसभा सीटों पर निगाह, आंदोलन की योजना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2019

Last updated on: Feb 18, 2019, 00:00 IST

दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत, केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनाने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लक्ष्य के साथ आम आदमी पार्टी (आप) आम चुनाव से पहले जनांदोलन शुरू करने की योजना बना रही है। मीडिया से बात करते हुए आप नेता गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि पार्टी शनिवार को विधायकों और रविवार को पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में अभियान के लिए रणनीति पर चर्चा करेगी।राय ने कहा, दिल्ली के पास पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है। हमने केंद्र सरकार से लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने तक सभी चीजों का प्रयास किया लेकिन हमें न्याय नहीं मिला। अब पार्टी ने जनता की अदालत में जाने का फैसला किया है।दिल्ली में गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, आप सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। हमारे सभी सांसद काम करेंगे और पूर्ण राज्य के दर्जे वाले मुद्दे को संसद में उठाएंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र की भ्रष्टाचार से लड़ाई में रुचि नहीं है। 

गोपाल राय ने कहा, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को हमसे ले लिया गया क्योंकि केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार को समाप्त करने में कोई रुचि नहीं है।पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं होने के कारण दिल्ली द्वारा सामना किए जा रहे मुद्दों का जिक्र करते हुए राय ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर सकती क्योंकि पुलिस सरकार के अंतर्गत नहीं आती और वह सरकार या जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है।उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली के लोगों से बदला लेने पर उतारू है और उसने इसकी शुरुआत 2015 में अरविंद केजरीवाल सरकार के चुने जाने के तीन महीने बाद ही कर दी थी। केजरीवाल सरकार को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे शानदार जनादेश मिला था। दिल्ली के लोग अब अन्याय को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि 2014 में शहर ने सभी सात संसदीय सीटें भाजपा को दी थीं लेकिन फिर भी भाजपा ने दिल्ली को धोखा दिया। भाजपा पूर्ण राज्य के अपने पुराने वादे से मुकर गई और इसके विपरीत उसने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की।उन्होंने कहा, पार्टी मतदाताओं को जागरूक करेगी कि वे ऐसे सांसद चुनें, जो उनके अधिकारों के लड़ाई लड़ें न कि उनके खिलाफ। दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की जरूरत है।

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD