Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया

 

पर्यावरण का रक्षक: श्री मुक्तसर साहब के गुरजिंदर सिंह ने घर में कचरे को खाद में किया तब्दील

मेरा मुक्तसर मेरा मान अभियान के तहत अन्यों के लिए भी बना प्रेरणास्रोत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहब , 16 Feb 2019

पंजाब सरकार द्वारा जहां श्री मुक्तसर साहब को साफ सुथरा करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं शहर के कुछ जागरूक नागरिक भी इस में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा ही एक शख्स है शहर के वार्ड नंबर 11 में नाका नंबर 7 का रहने वाला गुरजिंदर सिंह। इस नौजवान ने अपने पर्यावरण की स्वच्छता के महत्व को समझते हुए उसने अपने घर में कूड़े से खाद बनाने का कार्य शुरू किया है।गुरजिंदर सिंह बताता है कि जब कचरा हम पैदा करते हैं तो इसका निपटारा करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। गुरजिंदर सिंह लगभग 5 वर्ष इंग्लैंड में रह कर आया है। वह कहता है कि अगर हम पश्चिमी देशों की साफ सफाई की उदाहरणे देते हैं तो हमें भी अपने अपनी आदतों में सुधार करना होगा। गुरजिंदर सिंह ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व घर में कचरे से खाद बनाने का निर्णय किया। वह कहता है कि कचरे का निपटारा बड़ी चुनौती थी। इसलिए उसने पहले घर के स्तर पर सूखे व गीले कचरे का वर्गीकरण करना शुरू किया। उसके अनुसार यह बहुत आसान है, बस घर में दो डस्टबिन लगाने होते हैं। एक में गीला कचरा जिसमें आम तौर पर रसोई का कचरा शामिल है जिसमें सब्जियों व फलों के छिलके, बेकार बचा खाना आदि शामिल है जबकि दूसरे में सूखा कचरा जिसमें प्लास्टिक, पॉलीथिन, पैक्ड फूड के रैपर आदि शामिल है को अलग-अलग एकत्र किया जाता है।गुरजिंदर सिंह ने अपनी घरेलू बगीची में एक खड्डा खोद रखा है व वह सारा गीला कचरा इसी में भरता रहता है। उसने अपने पडोसियों को भी कहा हुआ है कि कोई भी अपना गीला कचरा उसे दे सकता है। जब खड्डा भर जाता है तो उसको मिट्टी की तह से ढक दिया जाता है व 6 महीने में यह कूड़ा कीमती खाद में तब्दील हो जाता है। इस खाद का इस्तेमाल वह अपनी घरेलू बगीची में करता है, जहां उसने सभी प्रकार की सब्जियां उगाई हुई है। वह कहता है कि उस द्वारा बिना रसायनिक खादों के तैयार की गई सब्जियां स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है। उसने शहर निवासियों को भी अपील की कि जिन घरों में घरेलू बगीची लगाई हुई है वे कचरे को खाद में बदलकर इसका इस्तेमाल करें व इस तरह वे अपने लिए साफ सुथरी सब्जियां भी पैदा कर सकेंगे वह कचरे की समस्या का निदान हो सकेगा। जिले के उपायुक्त श्री एम के अराविंद कुमार ने गुरजिंदर सिंह से अन्य शहर निवासियों को प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि शहर की सफाई हम सबकी संयुक्त जिम्मेवारी है व जो व्यक्ति कचरा पैदा करता है उसके निपटारे में भी उसे योगदान देना चाहिए।

 

Tags: AGRICULTURE , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD