Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

कश्मीर हमले के दोषियों को अंजाम भुगतना होगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 45 जवानों की हत्या कर आतंकवादियों ने अपनी सबसे बड़ी गलती की है और इस कृत्य के जिम्मेदार लोगों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली है। हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 45 जवान शहीद हुए हैं।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 18, जिसका नाम बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है, को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हमने देश के सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दे दी है। हमें उनकी बहादुरी और वीरता पर पूरा भरोसा है।आतंकवादी समूहों को सीधे संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यहां तक कि जो लोग उन्हें पनाह दे रहे हैं..वे जिम्मेदार हैं और उन्होंने सबसे बड़ी गलती की है। उन्हें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।मोदी ने राष्ट्र को यह भी आश्वासन दिया कि जो शक्तियां हमले के पीछे हैं, उन्हें भी दंडित किया जाएगा।पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, हमारे पड़ोसी देश को पहले ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने दरकिनार कर दिया है। इसके बावजूद अगर उसे लगता है कि वह अस्थिरता पैदा कर भारत के लिए समस्या पैदा कर सकता है तो यह उसकी भूल है।

उन्होंने कहा, अगर हमारे पड़ोसी, जो सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, को लगता है कि वह भारत को अस्थिर कर सकता है तो उसका ख्वाब पूरा नहीं होगा।मोदी की यह टिप्पणी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला करने के कुछ ही मिनटों बाद आई है। भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएनएफ का दर्जा दिया था।मोदी ने राजनीतिक दलों से इस मुद्दे के राजनीतिकरण से दूर रहने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, यह क्षण बहुत महत्वपूर्ण और भावुक है। हम सभी को राजनीति से दूर रहना चाहिए और हमें उनके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।उन्होंने कहा, जब सभी देश आतंक के खिलाफ एक साथ लड़ेंगे तो आतंकवाद खत्म हो जाएगा। सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि इस अपराध के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए हर कदम उठाएंगे।मोदी ने इसके बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और इसे 11.20 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित ट्रेन नई दिल्ली से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हुई।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD