Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की ओर से 40 लाख रु पये की लागत से शहर के 50 स्थानों पर लगाए जाएंगे 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Feb 2019

Last updated on: Feb 09, 2019, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है, इस लिए प्रदेश से अपराध के खात्मे के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह विचार कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने आज होशियारपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान रखे। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कानून व्यवस्था मजबूत  बनाए रखने के लिए 40 लाख रु पये की लागत से शहर के 50 स्थानों पर 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। इस दौरान उनके साथएस.एस.पी. श्री जे. इलेनचेलियन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(जरनल) अनुपम कलेर भी विशेष तौर पर उपस्थित  थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा कहा कि डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया व एस.एस.पी. श्री जे. इलेनचेलियन ने शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के लिए उन्हें प्रपोजल दी थी, जिसे उन्होंने तुंरत स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई महीने में शहर के अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा और आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शहर में सर्वे करवाया गया, जिसके अंतर्गत थाना सिटी, थाना माडल टाऊन व थाना सदर के अंतर्गत आते कुल 50 स्थान चुने गए हैं, जहां 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे जो कि रात में भी होने वाली गतिविधि को बहुत अच्छे तरीके से कवर कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि इसका एक कंट्रोल रुम पुलिस लाइन में बनाया जाएगा जहां पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और किसी अनहोनी घटना होने पर तुरंत संबंधित थाने व पी.सी.आर. टीम को सूचित किया जा सकेगा।कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से शहर  सार्वजनिक स्थान, स्कूल, कालेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक आदि कवर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी कैमरे लगने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, स्कूल कालेजों के पढऩे जाने वाली छात्राओं, धार्मिक समागमों  के अलावा धार्मिक स्थानों की सुरक्षा तो सुनिश्चित बनेगी है वहीं सडक़ दुर्घटना,चोरी, चैन स्नेचिंग जैसी वारदात पर भी लगाम लगेगी। इस दौरान एस.एस.पी. श्री जे. इलेनचेलियन ने कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सुचारु  बनाए रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी कैमरे आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस के लिए बहुत सहायक साबित होंगे।इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्री राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण  नंबरदार कैप्टन करम चंद, पार्षद श्री सुरिंदर पाल सिद्धू, पार्षद श्री सरवन सिंह, पार्षद श्री कुलविंदर सिंह हुंदल, सरपंच श्री कुलदीप अरोड़ा, सरपंच श्री नरवीर नंदी, पूर्व पार्षद श्री खरैती लाल कतना, श्री बिल्ला दिलावर, श्री शादी लाल के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD