Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चिकित्सा लेखन पर राष्ट्रीय सम्मलेन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 08 Feb 2019

Last updated on: Feb 08, 2019, 00:00 IST

नाईपर एस.ए.एस. नगर में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ फार्मकोइकोनोमिक्स मैड आउटकम रिसर्च (ISPOR) एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा चिकित्सा लेखन पर एक दिवसीय सम्मेलन का आज आयोजन किया गया । चिकित्सा लेखन विशेष लेखकों द्वारा वैज्ञानिक दस्तावेजों का निर्माण है। मेडिकल लेखक आमतौर पर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करता है ताकि प्रभावी दस्तावेज तैयार किए जा सकें जो अनुसंधान परिणामों और उत्पाद के उपयोग को स्पष्ट रूप से परिभाषित करते हैं।सम्मेलन में विशिष्ट वक्ताओं में डॉ. ललित कनोडिया, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट, 1mg टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, श्री संजय बागानी, निदेशक, सी.टी ट्रांसपेरेंसी और सुश्री सुरभि भौर्या, सीनियर मेडिकल राइटर, ज़ोगीन सॉल्यूशंस और प्रो. प्रमिल तिवारी, विभागाध्यक्ष, फार्मेसी प्रैक्टिस विभाग, नाईपर, एस.ए.एस. नगर थे ।"मेडिकल राइटिंग पर राष्ट्रीय सम्मेलन" का उद्घाटन संकाय सलाहकार प्रो. प्रमिल तिवारी द्वारा स्वागत भाषण के साथ प्रारंभ हुआ। प्रो तिवारी ने कहा कि आयोजन समिति ने यह सम्मलेन 2003-2005 बैच के श्री प्रहलाद धगले- पूर्व छात्र की याद में समर्पित किया है - जो SIROclinpharm में महाप्रबंधक थे। उनका निधन 37 साल की छोटी उम्र में 201.2019 को हो गया ।प्रो तिवारी ने यह भी बताया कि इस सम्मेलन के दो उद्देश्य है: शिक्षार्थियों को चिकित्सा लेखन के आगामी क्षेत्र के लिए जागरूक करना और विशेषज्ञों के साथ नेटवर्क का अवसर प्रदान करना।

इस अवसर पर नाईपर, एस.ए.एस. नगर के निदेशक डॉ. ए रघुराम राव ने प्रशंसा करते हुए कहा की 15 वर्षों के भीतर विभाग ने इतना अच्छा काम किया है। उन्होंने सभी को इस विभाग, समाज और सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में मेडिकल राइटिंग के अनुशासन ने प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित किया है।निदेशक, नाईपर ने फार्मास्युटिकल हेरिटेज सेंटर, नाईपर,  मोहाली में एक फार्मेसी प्रैक्टिस डिवीजन बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने वैज्ञानिक कौशल सीखने में "हैंड-ऑन-सेशन" के लाभों की भी सराहना की। निदेशक ने इस आयोजन की शानदार सफलता की कामना की और प्रतिनिधियों को इस तरह के एक मैग्नस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी।प्रो. राहुल जैन, डीन, नाईपर ने सम्मेलन में उपस्थित मेहमानों, विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि "Xogene Solutions परिसर में एक निरंतर भर्ती है"। उन्होंने जोर देकर कहा कि लेखन शैली अलग-अलग महाद्वीपों में अलग-अलग हो जाती है क्योंकि ग्राहक की आवश्यकताएं बदल जाती हैं।श्री अरुणुडे पॉल ISPOR स्टूडेंट एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । ISPOR पैरेंट बॉडी, Xogene सॉल्यूशंस और 1mg Technologies Pvt Limited के उदार योगदान की सराहना की गई। 5 विभिन्न राज्यों के 70 से अधिक पप्रतिभागियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया ।

 

Tags: NIPER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD