Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

एलपीयू के डीन ने बनाया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड: ड्रगस अवेयरनेस पर दिया विश्व का सबसे बड़ा पाठ

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल ऑडिटोरियम में 2219 एलपीयू के विद्यार्थियों को 45 मिनट तक बिना रुके पढ़ाया पाठ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालन्धर , 14 Jan 2019

Last updated on: Jan 14, 2019, 00:00 IST

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एसोसिएट डीन के पद पर कार्यरत डॉ सौरभ लखनपाल ने इतिहास रचते हुए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने एलपीयू के शांति देवी मित्तल ऑडिटोरियम में 2219 विद्यार्थियों को 45 मिनट तक बिना रुके विश्व का विशालतम ड्रगस अवेयरनेस के प्रति पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर डॉ लखनपाल ने विद्यार्थियों से प्रतिज्ञा भी करवाई कि वे इस पाठ के द्वारा समाज में चेतना भी लाएंगे और देश के प्रति बेहतरीन नागरिक होने का कर्तव्य भी निभाएंगे। एलपीयू ने गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स एजेंसी के अनुरूप इस पूरे प्रयास को सुविधाजनक बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केरल की किसी एनजीओ के एक वक्ता के नाम पर था जो 200 से अधिक श्रोताओं की मौजूदगी के अंतर से डॉ लखनपाल से पिछड़ गया।एलपीयू की प्रबंधक समिति के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए डॉ सौरभ लखनपाल ने सांझा किया- 'मैं अपनी इस प्राप्ति को उन सभी परिजनों को समर्पित करता हूं जिन्होंने कभी न कभी, कहीं न कहीं अपने किसी प्रियजन को नशीले पदार्थों से दुष्प्रभावित देखा होगा और बहुत से दुख झेले होंगे। मैं एलपीयू की प्रबंधक समिति के साथ-साथ स्टाफ के उन सभी सदस्यों तथा विद्यार्थियों का अति आभारी हूं जिन्होंने इस विशालतम आयोजन के लिए सहारा दिया क्योंकि उनके समर्थन के बिना यह सम्भव नहीं हो सकता था।

अपने पाठ के बारे में उन्होंने सूचित किया कि यह विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी कर्तव्यबद्धता को निभाने के लिए था। उन्होंने बताया कि तनाव के क्षणों में किसी को भी दबाव से बचने के लिए दूर नहीं होना चाहिए बल्कि इसका सामना करना चाहिए और इसे नियंत्रित करना भी सीखना चाहिए। उन्होंने मध्यम रूप के नशे की लत से लेकर विभिन्न सशक्त श्रेणियों के बीच का अंतर भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत किया कि कुछ नशीली दवाईयां उपयोगकर्ताओं में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा भी देती हैं।डॉ लखनपाल आर्युवेदा साईंस में माहिर हैं और युवा विद्यार्थियों में निरंतर बढ़ते दबाव को देखकर उनकी परिकल्पना है कि वे आर्युवेद, योग शिक्षा तथा अन्य उपचारों के माध्यम से प्रत्येक के स्वास्थ्य में लाभ पहुंचाएं और उन्हें तंदरुस्त देखें। एलपीयू में वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति जिम्मेवारी निभा रहे हैं तथा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जुनून और स्किलज को देखते हुए उन्होंने कैंपस में 50 से अधिक विद्यार्थी संगठनों की स्थापना भी करवाई हुई है ताकि विद्यार्थी अपने व्यक्तिगत नाम पर बहुत सी प्राप्तियां कर सकें। उन्हें ब्लड डोनेशन कैंपस के आयोजन के प्रति भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD