Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

किसान मोर्चा द्वारा 23 और 24 फरवरी, 2019 को गोरखपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन करवाया जा रहा है : सुखमिन्द्र सिंह ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2019

Last updated on: Jan 31, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के किसान मोर्चा द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन पार्टी कार्यलय में किया गया जिसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखविन्द्र सिंह ग्रेवाल, चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, किसान मोर्चा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष बलविन्द्र शर्मा, हरियाणा के किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह पाटी और पंजाब के मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा और चण्डीगढ़ के भाजपा मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया शामिल थे।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिन्द्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा 23 और 24 फरवरी, 2019 को गोरखपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन करवाया जा रहा है जिसमें पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ से लगभग 1200 से भी अधिक मोर्चा के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए 14 फरवरी को देश के हर प्रदेश मुख्यालय और प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक साथ प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी। उन्होंने केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए कई योजनाओं को शुरू किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आये दौगुना करने के लिए अपना लक्ष्य रखा है। उन्हें पूरी आशा है कि देश का किसान आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक सीटें देकर विजयी बनायेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किसानों के लिए बजट का 52 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करने वाले कदम को कृषि और किसान के प्रति समर्पित भाव को दर्शाने वाला बताया। देश में आजादी के बाद पहली बार खेत-खलिहान, किसानों को समृद्धि और सबल बनाने वाली तमाम योजनाओं को मजबूती और गति मिली है। वर्तमान सरकार ने मनरेगा को कृषि से जोडऩे के लिए जल-सरंक्षण, सभी किसानों को गौपालन व गौशाला बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था, भेड़-पालन जैसी योजनायें शुरू की है, जो किसानों की समृद्धि के लिए बनाई गई है।

ग्रेवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हमारी भाजपा सरकार ने गोबर के खाद पर सब्सिडी शुरू की है। किसानों, कामगारों को आयुष्मान भारत जैसी योजना के द्वारा 10 करोड़ परिवार को 5 लाख रूपये तक का चिकित्सा बीमा दिया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए अलग से बिजली की व्यवस्था की जा रही है।ग्रेवाल ने कहा कि बम्बू (बांस) मिशन के तहत भारत सरकार ने बजट में 16 सौ करोड़ रूपये आवंटित किए हैं, साथ ही बांस को पेड़ की श्रेणी से हटाकर घास की श्रेणी में लाने का काम किया है, जिससे किसानों को बहुत लाभ हुआ है। पराली एवं गन्ना के वेस्ट से एथेनॉल और बंजर भूमि में उगने वाली रत्नज्योति और करंज से बायोफ्यूल डीजन बनाने की प्रक्रिया सरकार ने आरंभ की है। किसानों को मशीनों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है और इसे जीएसटी मुक्त किया गया है।सुखमिन्द्र ग्रेवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार एक कृषि अनुसंधान की जगह-जगह नए अनुसंधान केन्द्र और 2 नए शोध संस्थान के साथ एक समन्वय केन्द्र खोले गए हैं। किसानों के हितार्थ पशुधन में 10 नये पशु चिकित्सालय-महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है 2022 तक हर किसान को खुशहाल बनाना, इसको लेकर हमारे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के लगातार बेहतर कार्य करने का परिणाम हर गाँव और खेत-खलिहान तक पहुंच रहा है।

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD