Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

भारत ने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ट्रैवल शो 2019 में ‘बैस्‍ट इन शो’ के लिए उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार प्राप्‍त किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2019

Last updated on: Jan 29, 2019, 00:00 IST

भारत ने हाल ही में संपन्‍न न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ट्रैवल शो 2019 में ‘बैस्‍ट इन शो’ के लिए उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार प्राप्‍त किया है। न्‍यूयॉर्क, अमेरिका में 25 से 27 जनवरी तक आयोजित उत्‍तरी अमेरिका का यह सबसे बड़ा ट्रैवल शो है।पर्यटन मंत्रालय में सचिव योगेन्‍द्र त्रिपाठी उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार प्राप्‍त करते हुए पर्यटन मंत्रालय ने अमरीका में पर्यटन बढ़ाने के अपने प्रयासों को तेज करने के साथ जैकब के जेविट्स सेंटर, न्‍यूयॉर्क में आयोजित न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ट्रैवल शो (एनवाईटीटीएस 2019) में ‘प्रजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में भाग लिया, ताकि भारत की उपस्थिति को बढ़ाया जा सके और अमेरिकी निर्गामी यात्रा बाजार में उसकी हिस्‍सेदारी बढ़ाई जा सके।पर्यटन सचिव श्री योगेन्‍द्र त्रिपाठी के नेतृत्‍व में एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधमंडल और भारत के पर्यटन उद्योग के अनेक साझेदारों ने इस शो में भाग लिया। इस शो में ‘फोकस ऑन इंडिया’ सहित भारत पर केन्द्रित अनेक गतिविधियों और उपभोक्‍ता सेमिनारों, भारत के सांसकृतिक कार्यक्रमों, भारतीय व्‍यंजनों और भोजन के स्‍वाद का आयोजन किया गया। पर्यटन सचिव ने शो के दौरान व्‍यापार आधार सत्र में अमेरिका के जाने-माने अनेक यात्रा व्‍यवसायियों के साथ बातचीत की और अमेरिका में भारत को स्‍थापित करने के लिए उनसे  लगातार सहयोग देने का आग्रह किया। न्‍यूयॉर्क के स्‍टॉक एक्‍सचेंज में क्‍लोजिंग बैल समारोह के दौरान भारत को सम्‍मानित किया गया। 

 

Tags: TOURISM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD