Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

जेटीजीसी, सिधड़ा में सेरी-टूरिज्म पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ

मॉडल मलबेरी गार्डन को हरित स्थल बनाया जा रहा है: सचिव पर्यटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 25 Jan 2019

Last updated on: Jan 25, 2019, 00:00 IST

सेरी-टूरिज्म के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट को आज जम्मू पर्यटन तवी गोल्फ कोर्स सिधड़ा में सचिव पर्यटन रिगज़िन सैम्फिल और निदेशक सेरीकल्चर गुलज़ार अहमद शबनम (जेटीजीसी) द्वारा अत्यधिक उन्नत सजावटी शहतूत के पौधे लगाकर औपचारिक रूप से शुरू किया गया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सचिव पर्यटन ने कहा कि अच्छी तरह से डिजाइन किए गए गोल्फ कोर्स की टर्फ से सटे मॉडल शहतूत गार्डन आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यटकों को आकर्शित करेंगे। इस परियोजना के निर्माण और निष्पादन में सेरीकल्चर विभाग के समर्थन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं पूरी होने से लोगों की आजीविका के साथ सीधे तौर पर जुड़े दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू के जगती में फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट को शहतूत के रोपण के माध्यम से सेरी-पर्यटन के तहत शामिल किया जा रहा है।निदेशक सेरीकल्चर ने सेरी-पर्यटन के विभिन्न पहलुओं की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पर्यटकों के लिए मनोरंजन के नए क्षेत्र खोलने के साथ-साथ सेरीकल्चर क्षेत्र के तहत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिक हरे स्थलों का निर्माण करेगा। आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए एक सहजीवी तरीके से दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा देना इस पहल का मुख्य उद्देष्य है।सचिव जेटीजीसी ने भी इस अवसर पर बात की और सिधड़ा में शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जेटीजीसी आईएस गोल्फ कोर्स में और उसके आसपास सेरी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए सेरीकल्चर विभाग से अधिक समर्थन की उम्मीद कर रहा है।परियोजना कार्यकारी जम्मू जाविद अहमद, जिला सेरीकल्चर अधिकारी जम्मू फरहत अब्बास और सेरीकल्चर तथा पर्यटन विभागों के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD