Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

जेके पर्यटन द्वारा एसएटीटीई नई दिल्ली में आयोजित प्रचार अभियान सम्पन्न

पर्यटन विभाग 21 जनवरी को पुणे में यात्रा शो का आयोजन करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने दक्षिण एशियाई यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी एसएटीटीई यात्रा शो में अपने प्रचार अभियान का समापन किया, जिसके दौरान इसने दुनिया भर के प्रमुख यात्रा और पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।विभाग ने 3 दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान क्षेत्रीय और राश्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की।एसएटीटीई एशिया के सबसे बड़े ट्रेवल शो में से एक है जो ट्रेवल एजैंटों, टूर ओपरेटरों, होटल व्यवसाइओं, गंतव्य प्रबंधन कम्पनियों,पर्यटन बोर्डों को अपने उत्पादों और नेटवर्क को दुनिया भर के अपने संभावित ग्राहकों को बेचने के लिए मंच प्रदान करता है।जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग के अतिरिक्त जम्मू, कश्मीर एवं लददाख से 100 से अधिक ट्रेवल एजैंटों, होटल व्यवसाइयों, अन्य सेवा प्रदाताओं एवं विभिन्न यात्रा और होटल संगठनों के प्रमुखों ने राज्य की पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए यात्रा शो में भाग लिया।पर्यटन सचिव रिगजिन सेमफिल, पर्यटन निदेशक कश्मीर निसार अहमद वानी, तथा पर्यटन निदेशक जम्मू ओम प्रकाश भगत सहित अन्य वरिश्ठ अधिकारियों ने टैवल शो में भाग लिया। पर्यटन सचिव ने कहा कि उन्होंने यात्रा और पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ एक उपयोगी बातचीत की, जो यात्रियों के बीच जम्मू-कश्मीर राज्य को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक थे।पर्यटन सचिव ने कहा कि एसएटीटीई ने राज्य की पर्यटन क्षमता को पेश करने के लिए विभाग और राज्य की यात्रा कम्पनियों, होटल व्यवयाईयों और हाउसबोट मालिकों के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत के दौरान गंतव्य विक्रेताओं ने जम्मू कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गहरी रूची दिखाई जो किसी भी यात्री के लिए एक पूर्ण पैकेज है।सम्मेलन के दौरान स्थानीय यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र ने आगंतुकों और प्रमुख एजैंटों के साथ व्यापार सत्र का भी संचालन किया। पर्यटन विभाग ने इस अवसर पर आगंतुकों के लिए जम्मू कश्मीर राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य एवं विविध पर्यटन उत्पादों पर आधारित लघु फिल्मों की स्क्रिनिंग भी की। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा 21 जनवरी 2019 को पुणे में एक अलग यात्रा शो का आयोजन भी करेगा जिसमें महाराश्ट्र से स्थानीय यात्रा और टूर ओप्रेटरों को आमंत्रित किया गया है। 

 

Tags: Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD