Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राजकुमार हिरानी ने यौन उत्पीड़न के आरोप को नकारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2019

Last updated on: Jan 14, 2019, 00:00 IST

फिल्मकार राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला 2018 में आई उनकी फिल्म ‘संजू’ में उनके साथ काम कर चुकी है। हिरानी ने आरोपों से इनकार किया है।हफपोस्ट इंडिया में रविवार को प्रकाशित एक लेख के अनुसार, महिला ने दावा किया कि हिरानी ने मार्च और सितंबर 2018 के बीच की छह महीने की अवधि में एक से अधिक बार उसका यौन उत्पीड़न किया।56 वर्षीय फिल्म निर्माता ने आरोपों से इनकार किया है। उनके वकील आनंद देसाई ने एक बयान जारी कर आरोपों को ‘झूठा’, ‘शरारतपूर्ण’, ‘निंदनीय’, ‘प्रेरित’ और ‘अपमानजनक’ करार दिया है।लेख के वायरल होने के तुरंत बाद हिरानी ने एक बयान जारी कर कहा, “दो महीने पहले जब यह आरोप मेरे संज्ञान में लाया गया तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया। मैंने तुरंत सुझाव दिया कि यह जरूरी है कि मामले को किसी समिति या किसी कानूनी निकाय के समक्ष रखा जाए। लेकिन, शिकायतकर्ता ने मीडिया में जाना पसंद किया। मैं पूरी दृढ़ता से यह कहना चाहता हूं कि यह झूठी, दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण कहानी केवल मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के इरादे से फैलाई गई है।”हफपोस्ट इंडिया में प्रकाशित लेख के मुताबिक, महिला ने तीन नवंबर 2018 को हिरानी द्वारा निर्देशित ‘संजू’ के सह-निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भेजे एक ई-मेल में यह आरोप लगाया। महिला ने वह ई-मेल विधु की पत्नी और फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के साथ-साथ हिरानी के सह-लेखक अभिजीत जोशी को भी भेजा।आईएएनएस ने अनुपमा चोपड़ा और अभिजीत जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।

महिला ने दावा किया कि हिरानी ने नौ अप्रैल, 2018 को सबसे पहले उस पर यौन रूप से अश्लील टिप्पणी की और फिर उसके बाद अपने आवास-सह-कार्यालय पर उसका यौन उत्पीड़न किया।उसने कहा, “मुझे अभी भी अपने ये शब्द याद हैं… सर, यह गलत है..पद व सत्ता के ढांचे के कारण आपके पास सारी शक्ति है और मैं केवल एक सहायक होने के नाते कुछ भी नहीं हूं..मैं खुद को कभी भी आपसे व्यक्त नहीं कर पाऊंगी।”शिकायतकर्ता ने कहा कि हिरानी उसके पिता के समान हुआ करते थे।जब हफपोस्ट इंडिया द्वारा संपर्क किया गया, तो महिला ने कहा कि उसने काम के दौरान हिरानी के व्यवहार को लेकर सामान्य स्थिति बनाए रखने का दिखावा किया क्योंकि उसके पिता बीमार थे और उसे नौकरी की सख्त जरूरत थी।विधु विनोद चोपड़ा ने शिकायतकर्ता के आरोपों का जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी पत्नी अनुपमा ने हफपोस्ट इंडिया से पुष्टि की कि महिला ने उनके साथ एक जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि विनोद चोपड़ा फिल्म्स (वीसीएफ) ने यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दूर करने के लिए एक समिति गठित की है।हिरानी मुन्ना भाई सीरीज की फिल्मों, थ्री इडियट्स और पीके जैसी चर्चित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

 

Tags: #MeToo , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD