Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

दो सप्ताह में परिसर खाली करे नेशनल हेराल्ड : उच्च न्यायालय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले में दिया गया फैसला कांग्रेस के लिए जोरदार झटका है, क्योंकि अदालत ने नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक को हेराल्ड हाउस दो सप्ताह के भीतर खाली करने को कहा है।उच्च न्यायालय ने केंद्र के 30 अक्टूबर के निर्देश के खिलाफ एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की तरफ से दायर याचिका को खारिज करते हुए नेशनल हेराल्ड को परिसर खाली करने का आदेश दिया है।न्यायमूर्ति सुनील गौर ने कहा कि अगर इमारत दो सप्ताह के भीतर भूमि एवं विकास अधिकारी को सुपुर्द नहीं कर दिया जाता, तो सरकार सार्वजनिक परिसर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर सकती है।अदालत ने कहा कि एजेएल का 99 फीसदी शेयर यंग इंडियन कंपनी को हस्तांतरित करके एजेएल की 413.40 करोड़ रुपये की जायदाद गुप्त रूप से यंग इंडियन कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई। अदालत ने कहा कि दरअसल, एजेएल को यंग इंडियन ने अपने कब्जे में ले लिया।अदालत ने कहा, वर्तमान मामले में याचिकाकर्ता एजेएल का लाभप्रद हित बिक्री/बंधक/उपहार के माध्यम से तकनीकी रूप से हस्तांतरित नहीं हुआ है, बल्कि यह उपर्युक्त नई कार्यप्रणाली द्वारा अंतिम श्रेणी या अन्यथा के तहत आता है। एजेएल को यंग इंडियन कंपनी ने सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए अपने अधीन कर लिया।अदालत ने कहा, अदालत इस तथ्य से अवगत है कि यंग इंडियन कंपनी एक चैरिटेबल कंपनी है, लेकिन एजेएल के 99 फीसदी शेयर के अधिग्रहण की कार्यप्रणाली से बहुत कुछ मालूम होता है। इसमें जो तरीका अपनाया गया है, उसपर भी सवाल उठते हैं।महाधिवक्ता तुषार मेहता ने दलील पेश करते हुए अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता एजेएल का 99 फीसदी शेयर दूसरी कंपनी यंग इंडियन को हस्तांतरित किए जाने में लीज दस्तावेज (लीज डीड) के अनुबंध-3 (13) का उल्लंघन हुआ है, जिससे परिसर का आवंटन व पुनग्र्रहण रद्द करना न्यायोजित है।

शहरी विकास मंत्रालय ने कहा था कि हेराल्ड हाउस पर एजेएल का 56 साल का अधिकार समाप्त हो गया है और उसे 15 नवंबर तक परिसर खाली करने को कहा गया है।प्रकाशक ने मंत्रालय के 30 अक्टूबर के आदेश को चुनौती देते हुए 12 नवंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।एजेएल ने अदालत को बताया कि वह दशकों से अखबार का प्रकाशन कर रहा है। वित्तीय समस्या के कारण अस्थाई तौर पर प्रकाशन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अखबार और उसका डिजिटल मीडिया का काम अब पूरी तरह शुरू हो चुका है।साप्ताहिक नेशनल हेराल्ड ऑन संडे का प्रकाशन 24 अक्टूबर, 2017 को दोबारा शुरू हुआ और इसका प्रकाशन हेराल्ड हाउस से हो रहा है। एजेएल ने 14 अक्टूबर को अपने साप्ताहिक हिंदी अखबार का भी प्रकाशन शुरू किया।अदालत ने कहा कि बताया गया है कि सरकार ने कुछ महीने पहले परिसर का निरीक्षण किया और पाया कि एजेएल को आवंटित परिसर का उपयोग पिछले 10 सालों से समाचार पत्र के प्रकाशन के लिए नहीं हो रहा है।अदालत ने कहा कि एजेएल ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उसके अखबार के प्रकाशन का अंक कितना है और देश में उसके पिंट्र और ऑनलाइन का सर्कुलेशन क्या है।अदालत ने बताया कि एजेएल ने मौजूदा सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को मिटाने, नष्ट करने और बदनाम करने के लिए बदनीयत मंशा अपनाने के अपने आरोप के पक्ष में कोई दृष्टांत पेश नहीं किया।भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एजेएल के अधिग्रहण में यंग इंडियन द्वारा धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। यंग इंडियन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शेयर हैं।

 

Tags: High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD