Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत को सर्विलांस स्टेट में बदल रहे नरेंद्र मोदी : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर भारत को एक सर्विलांस स्टेट बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सभी कंप्यूटरों को खुफिया व जांच एजेंसियों की निगरानी में रखने के केंद्र के आदेश पर यह आरोप लगाया है और कहा है कि यह निजता के मौलिक अधिकार पर सीधा हमला है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का कदम अस्वीकार्य है और विपक्ष संसद में सामूहिक रूप से इस मुद्दे को उठाएगा। शर्मा ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है, इस आदेश के माध्यम से मोदी सरकार भारत को एक सर्विलांस स्टेट में तब्दील कर रही है। उन्होंने कहा, यह निजता के मौलिक अधिकार पर सीधा हमला है और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के सीधे-सीधे खिलाफ है। अदालत ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में बरकरार रखा था। उन्होंने यह दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और राजनेताओं सहित कई लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने संसद में कई बार इस मुद्दे को उठाया है कि राजनेताओं, न्यायाधीशों, सांसदों और सरकार के शीर्ष अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के फोन सरकार द्वारा टैप कराए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा, सभी कंप्यूटर को सर्विलांस पर डालने का हालिया आदेश किसी भी लोकतंत्र में अस्वीकार्य है और हम सामूहिक रूप से इसका विरोध करते हैं। विपक्ष एक साथ मिलकर इस मुद्दे को संसद में उठाएगा। शर्मा ने कहा, लेकिन चूंकि यह सरकार ऐसा नहीं होने देना चाहती, इसलिए वह संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रही। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने निजता के अधिकार का तिरस्कार और अवहेलना की है। चुनाव हारने के बाद अब वे आपके कंप्यूटर खंगालना और जांचना चाहते हैं। राजग के डीएनए में बिग बद्रर सिंड्रोम वास्तव में भरा हुआ है।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD