पंजाब सरकार ने आज 2 आई.ए.एस. और 1 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनाती के हुक्म जारी किये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री राहुल भंडारी, आई.ए.एस. को सचिव, प्रवासी मामले और श्री अरविन्द पाल सिंह संधू, आई.ए.एस. को विशेष सचिव, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के तौर पर तैनात किया गया है। और श्री संधु को विशेष सचिव, संसदीय मामले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह श्री हरप्रीत सिंह अटवाल, पी.सी.एस. को उप सचिव, श्रम विभाग के तौर पर तैनात किया गया है।यह हुक्म तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।