आम आदमी पार्टी के वफद ने आज 'आप' के मुख्य प्रवक्ता और विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर के नेतृत्व में पंजाब के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ मुलाकात की। वफद ने राज्य में हो रही पंचायती चुनावों में मौजूदा सरकार की ओर से की जा रही धक्केशाही और प्रशासनिक आधिकारियों द्वारा विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों के पर्चे रद्द करने का मुद्दा उठाया।'आप' नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायती चुनाव में लागू की गई आरक्षण पालिसी में बहुत खामियां हैं। जिसके कारण विरोधी पार्टियों के हकों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण पालिसी कांग्रेसी नेताओं की सिफारिश से लागू की गई है और इसका मकसद उनके उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाना है।'आप' नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक आधिकारियों द्वारा विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों के पर्चे बिना किसी कारण रद्द किए जाने से बहुत से उम्मीदवार चुनाव लडऩे से वंचित रह गए हैं। उन्होंने मांग की है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पेपर दाखिल करने की तिथि को आगे बढ़ाए, जिससे रहते उम्मीदवारों को भी बराबर का अवसर मिल सके।इस मौके उनके साथ लीगल विंग के राज्य प्रधान एडवोकेट जसतेज अरोड़ा भी उपस्थित थे।