Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार प्रदान किए

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2018

Last updated on: Dec 19, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने कल ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केन्द्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा और हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु भी उपस्थित थे। 136 निर्यातकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। 2015-16 के लिए 70 पुरस्कार और 2016-17 के लिए 66 पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर वस्त्र मंत्री ने कहा कि निर्यात पुरस्कार कारीगरों को बेहतर उत्पाद निर्माण करने की प्रेरणा देते है और दूसरों को अगले वर्ष कठिन मेहनत करके पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते है। इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से व्यक्तिगत स्तर पर लाभ प्राप्त होता है तथा विदेशी मुद्रा अर्जित करने के लिए देश का मार्ग प्रशस्त होता है। निर्यात से देश के लाखों कारीगरों का एक ब्रांड ईमेज बनता है कि वे विश्व स्तरीय उत्पादों का निर्माण कर सकते है।वस्त्र मंत्री ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद ने अवसंरचना सुविधाओं के निर्माण, हस्तशिल्प उत्पादों के ब्रांड का निर्माण तथा नए डिजाइन और शैली के क्षेत्र में निर्यातकों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। 

उन्होंने परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद ने कारीगरों के बच्चों के लिए डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत की है। उन्होंने ईपीसीएच से एक पुरस्कार की शुरूआत करने का आग्रह किया। यह पुरस्कार उन निर्यातकों को दिया जाएगा जो कारीगरों को संकट के दौरान सहायता प्रदान करते है।ईपीसीएच के श्री ओ.पी. प्रह्लाद ने कहा कि नए बाजारों में प्रवेश के लिए परिषद ने हाल ही में नाइजीरिया के लागोस में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परिषद ने लागोस के व्यापार परिसंघों के समक्ष प्रस्ताव दिया है कि नाइजीरिया के डिजाइनर, जीवनशैली, फैशन, फर्नीचर और वस्त्र उत्पादों के क्षेत्र में अपनी जरुरतों की आपूर्ति भारत से करें।2015-16 के दौरान 21557.12 करोड़ रुपये के मूल्य के हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात हुआ था जो 2016-17 में बढ़कर 24392.39 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार निर्यात में रुपये के संदर्भ में 13.15 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 10.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल-नवंबर, 2018-19 के दौरान 16825.75 करोड़ रुपये मूल्य के हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात हुआ है।

 

Tags: Smriti Irani , Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD