Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय एमएसएमई में चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता : गिरिराज सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2018

Last updated on: Dec 19, 2018, 00:00 IST

सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम  (एमएसएमई) राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार की विभिन्‍न योजनाओं के जरिए देश की एमएसएमई को दी जा रही सहायता के कारण उनमें वैश्‍विक कंपनियों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने और चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता है।नई दिल्‍ली में आज 15वें वैश्विक सूक्ष्म्, लघु और मध्यम उद्यमों के व्या‍पार सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ऋण देने की सुविधा और तकनीकी सहायता तथा सरकार की उन्‍नयन पहलों के साथ हमारे एमएसएमई दुनिया के एसएमई में शामिल हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधियन ट्रस्‍ट (सीजीटीएमएसई) से एमएसएमई को दी गई वित्‍तीय सहायता और प्रधानमंत्री के रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के जरिए पिछले चार वर्षों में 19 लाख नए उद्यमों का सृजन किया गया है, जो करीब 3 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निर्यात के अलावा देश के जीडीपी में भी देश के एमएसएमई का हिस्‍सा के बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि तकनीकी सहायता और एमएसएमई उद्योगों को आधुनिक बनाने के तहत 10 नए प्रौद्योगिकी केन्‍द्र जल्‍दी ही काम करने लगेंगे। इसके अलावा 18 प्रौद्योगिकी केन्‍द्र  अच्‍छा कार्य कर रहे हैं। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि वैश्‍विक शिखर सम्‍मेलन देश के एमएसएमई को अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों को समझने का अवसर प्रदान करेगा और उन्‍हें अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में शामिल होने के लिए प्रोत्‍साहित करेगा।

अपने उद्घाटन भाषण में वाणिज्‍य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वाणिज्‍य मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग द्वारा तैयार नई औद्योगिक नीति से देश के एमएसएमई बड़े पैमाने पर लाभान्‍वित होंगे। इसे जल्‍दी ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल जाएगी।एमएसएमई सचिव डॉ. अरूण कुमार पांडा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के साथ ही एमएसएमई के लाभ की दिशा में भारी परिवर्तन देखने को मिला है। उन्‍होंने बताया कि 10 लाख से अधिक एमएसएमई का जीएसटीएन के साथ पंजीकरण हो चुका है और वे औपचारिक क्षेत्र का हिस्‍सा बन चुके हैं, जिससे उन्‍हें राष्‍ट्रीय और वैश्‍विक मूल्‍य श्रृंखलाओं के साथ जुड़ने का अवसर मिला है।ग्‍लोबल एसएमई बिजनेस शिखर सम्‍मेलन, 2018 का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ साझेदारी कर एमएसएमई मंत्रालय द्वारा 19-20 दिसंबर, 2018 को नई दिल्‍ली में किया गया है। इसका उद्देश्‍य भारतीय एमएसएमई को वैश्‍विक प्रवृत्‍तियों कार्य प्रणालियों और मानकों से अवगत करा कर वैश्‍विक स्‍तर पर उनकी प्रतिस्‍पर्धा करने की क्षमता को बढ़ाना तथा दुनिया भर के एसएमई के साथ बी2बी बैठक कराना है। इस शिखर बैठका विषय है ‘बिल्‍डिंग पार्टनरशिप्स थ्रू ग्‍लोबल वैल्‍यू चेन्‍स’।शिखर सम्‍मेलन के अगले दो दिन होने वाला विचार-विमर्श एसएमई उत्‍पादों की वैश्‍विक मांग, वैश्‍विक मूल्‍य श्रृंखला की वर्तमान बाधाएं, प्रौद्योगिकी का विस्‍तार, ई-कॉमर्स और अंतर्राष्‍ट्रीय बिजनेस के जरिए ईज ऑफ एक्‍पोर्टिंग, व्‍यापार एसोसिएशनों और डिजिटल उद्यमों के जरिए नए बाजार तैयार करने के लिए रणनीतियां तैयार करना, एसएमई के मानकीकरण और वैकल्‍पिक तथा निर्यात निधियन के बारे में सूचना का प्रसार करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। चीन, जर्मनी, जापान, स्‍वीडन, इंडोनेशिया, इटली, कोरिया, सिंगापुर, केन्‍या, बांग्‍लादेश, श्रीलंका सहित 56 देशों के एसएमई इस शिखर सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं।एसएमई के लिए ग्‍लोबल शिखर सम्‍मेलन हर वर्ष आयोजित किया जाता है और भारत तथा दुनिया भर के नीति निर्माता, सीईओ और शिक्षाविद इसमें भाग लेते हैं। पिछले शिखर सम्‍मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, रूस, जर्मनी, फ्रांस, थाइलैंड, पुर्तगाल, न्‍यूजीलैंड, इटली, मिस्र, चीन, संयुक्‍त अरब अमीरात और चेक गणराज्‍य सहित 15 से अधिक देशों के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया था। 

 

Tags: Giriraj Singh , Suresh Prabhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD