Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

1984 के कातिलों को यदि समय पर सजा मिल जाती तो देश में हुए अन्य दंगों से बचा जा सकता था- हरपाल सिंह चीमा

फैसला देर से आया परंतु दरुस्त, फूलका साहिब की 34 साल की मेहनत लाई रंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2018

Last updated on: Dec 17, 2018, 00:00 IST

1984 के सिक्ख कत्लेआम के मामले में सीनियर कांग्रेसी नेता सज्जण कुमार को अदालत ने आरोपी करार दिए जाने का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है। सोमवार को चण्डीगढ़ में पत्रकारों को संबोधन करते विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भले ही यह फैसला बहुत समय के बाद आया है परंतु इस फैसले से पीडित परिवारों को राहत मिली है। 'आप' नेता और सीनियर वकील एच.एस फूलका द्वारा पीडित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए किए यत्नों की तारीफ करते चीमा ने कहा कि उनके द्वारा 34 साल की मेहनत का नतीजा है कि सज्जण कुमार को सजा हुई है। चीमा ने कहा कि कि न्याय का सफर बहुत लम्बा था और 7 कमीशन बनने के बाद भी कातिलों पर कार्यवाही में 34 साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि यदि 1984 के कातिलों को पहले ही सजा दी जातीं तो इसके बाद देश में अन्य ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। 

उन्होंने मांग की है कि देश में राज नेताओं के साथ सम्बन्धित मामलों का निपटारा जल्द किया जाना चाहिए जिससे वह राजनैतिक पनाह लेकर भी न बच सकें। दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को राजनैतिक सरप्रस्ती देने के लिए कांग्रेस और बीजेपी की आलोचना करते चीमा ने कहा कि मामले में नाम आने के बाद भी उनको सुरक्षा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इन दंगों के लिए जिम्मेदार अन्य कांग्रेसी और बीजेपी नेताओं पर कार्यवाही करते उनको भी सजाएं दी जानी चाहीऐ हैं। कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के ब्यान की निंदा करते चीमा ने कहा कि हैरानी की बात है कि सज्जण कुमार और अन्य कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से बाहर करने की बजाए कांग्रेस उनका अभी भी बचाव कर रही है। इस मौके लीगल विंग के प्रधान जसतेज अरोड़ा, स्टेट खजांची सुखविन्दर सुक्खी, प्रवक्ता गोविन्दर मित्तल और मोहाली जिला यूथ प्रधान हरमल हुन्दल भी मौजूद थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD