Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

मीरवाइज उमर फारूक ने नजरबंदी का उल्लंघन कर मार्च निकालने की कोशिश की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 Dec 2018

Last updated on: Dec 17, 2018, 00:00 IST

वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने सोमवार को यहां घर में नजरबंदी का उल्लंघन किया और राज्य में मारे गए नागरिकों के विरोध में सेना मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की। अधिकारियों ने बादामी बाग छावनी मुख्यालय की ओर प्रस्तावित अलगाववादी मार्च को विफल बनाने के मद्देनजर मीरवाइज उमर और सैयद अली गिलानी को घर में नजरबंद रखा था। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, मीरवाइज उमर शहर के निगीन क्षेत्र में मार्च में हिस्सा लेने के लिए अपने समर्थकों के साथ घर से बाहर निकल रहे थे। मीरवाइज ने कहा कि हत्या की मशीन बन गए सुरक्षा बलों के हाथों निर्दोष नागरिकों के मारे जाने पर शोक और विरोध जताने के लिए कश्मीरी लोगों के पास बंद बुलाना ही एकमात्र रास्ता बचा है। इससे पहले अधिकारियों ने एक अन्य वरिष्ठ अलगाववादी नेता मुहम्मद यासीन मलिक को भी हिरासत में लिया था, जब वे शहर के सेना मुख्यालय की ओर अपने समर्थकों के साथ मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। अलगावादियों ने शनिवार को पुलवामा जिले में सात नागरिकों के मारे जोने के विरोध में श्रीनगर में सेना मुख्यालय तक प्रदर्शन मार्च करने का आह्वान किया था। अधिकारियों ने मार्च को विफल बनाने के लिए बादामी बाग मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी सड़कों को ब्लॉक कर शहर में पाबंदी लगा दी।

 

Tags: Mirwaiz Umar Farooq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD