Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘ब्रेवहार्ट राईड’ के साथ मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल का आधार बंधा

लैफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त) शेरगिल्ल ने बार मेमोरियल में जंगी नायकों को श्रद्धाँजलि भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2018

Last updated on: Dec 02, 2018, 00:00 IST

बेहद शिद्दत के साथ प्रतीक्षा किए जा रहे ‘मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल 2018’ के लिए मंच तैयार करते हुए ‘ब्रेवहार्ट राईड’ के दौरान रविवार की सुबह सीनियर मोटर साइकिल सवारों ने शहर की सडक़ों को अपने वाहनों की गूंज से भर दिया। इस रैली के साथ इस रोमांचक मौके से पहले होने वाली गतिविधियां शिखर पर पहुंच गईं।रैली में कुल 450 साहसी मोटर साइकिल सवारों ने भाग लिया, जिससे उत्साही भीड़ का जोश उमडऩे लगा। शानदार इनफील्ड, ट्राईअंफ, बी.एम.डब्ल्य.ु, हारले मोटरसाईकल चला रहे सेना के तीनों विंगों के सीनियर साथियों की हाजिऱी वाली इस रैली का उद्देश्य सुरक्षित ड्राइविंग और अनुशासन महारत का प्रदर्शन करना था। इस प्रोग्राम को इस तरह भी तैयार किया गया था जिससे उत्तरी भारत के सभी आयु वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी यकीनी बनाई जा सके।‘मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल’ (एम.एल.एफ.) के शानदार बैज़ों के साथ सजे मोटर साइकिल सवारों ने चण्डीगढ़ क्लब के बाहर से रैली की शुरुआत की और चंडीमन्दिर छावनी में रुकने से पहले शहर की सडक़ों का चक्कर लगाया। रैली को झंडी दिखाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल्ल (पी.वी.एस.एम) ने सुरक्षित ड्राइविंग सम्बन्धी संदेश फैलाने के लिए रैली में भाग लेने वालों के परिश्रम की प्रशंसा की। लोक हित के लिए ऐसे महान कार्य करवाने के लिए प्रबंधकों की तारीफ़ करते हुए जनरल शेरगिल्ल ने भविष्य में इस तरह के और प्रोग्राम करवाने की भी अपील की।

सप्ताह के अंत के दौरान एम.एल.एफ. में होने वाले अन्य प्रोग्रामों में नौजवान विद्यार्थियों की शिरकत की ज़रूरत के महत्व को बताते हुए जनरल शेरगिल्ल ने कहा कि इस फेस्टिवल का प्रारंभिक उद्देश्य नौजवानों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उनको पंजाब के अमीर सैन्य इतिहास बारे अवगत करवाना है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, जो ख़ुद एक सैन्य इतिहासकार हैं, की इस बात पर प्रशंसा की कि वह इतने बड़े प्रोग्राम की सफलता यकीनी बनाने के लिए निजी पहलकदमी कर रहे हैं।इससे पहले जनरल शेरगिल्ल ने शहीद सैनिकों, जिन्होंने अपना फज़ऱ् निभाते हुए शहादत पाई, के महान बलिदान को सजदा करते हुए ‘चण्डीगढ़ वार मेमोरियल’ में फूल माला चढ़ाई। सैनिक स्कूल कपूरथला के विद्यार्थियों के बैंड की धुनों के दौरान एन.सी.सी. कैडिटों ने उनको ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। इस अवसर पर जनरल शेरगिल्ल के साथ मेजर जनरल टी.पी.एस. वड़ैच, लैफ्टिनैंट जनरल एन.एस. बराड़ और लैफ्टिनैंट जनरल चितेंदर सिंह उपस्थित थे।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के ‘मिलिट्री लिट्रेचर फेस्टिवल’ (एम.एल.एफ.) का दूसरा संस्करण चण्डीगढ़ में 7 से 9 दिसंबर 2018 तक होगा, जिस दौरान भारतीय सेना के सभ्याचार और सदाचार बारे विलक्षण पहचान करवाने के अलावा सशस्त्र दलों द्वारा दिए गए योगदान के विभिन्न पहलूओं बारे पैनल विचार-विमर्श करवाया जायेगा। एम.एल.एफ. का पहला भाग 2017 में करवाया गया था, जिससे रक्षा और सिविल समुदाय के बीच उत्साह भर गया था।देश के अलग -अलग भागें से आए सैन्य विचारकों, लेखकों, इतिहासकारों, क्यूरेटरों और सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा इस तीन दिवसीय मेले के दौरान खूब रंग जमाए जाएंगे और सेना की बहादुरी के कुछ अनछूहे पक्षों पर रौशनी डाली जायेगी।

 

Tags: Miltary , TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD