Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

राम मंदिर निर्माण के लिए निजी विधेयक लाऊंगा : मनोज तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2018

Last updated on: Nov 27, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में एक निजी विधेयक (प्राइवेट मेंबर बिल) पेश करेंगे। इससे पहले बचन सिंह की अगुवाई में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 25 सदस्यों का प्रतिनिधमंडल यहां तिवारी के आवास पर उनसे मिला और राम मंदिर निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद तिवारी ने यह बयान दिया। तिवारी ने यहां मीडिया से कहा, "मुझे विहिप प्रतिनिधिमंडल से एक ज्ञापन मिला। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं संसद और अपनी पार्टी में यह मुद्दा उठाऊंगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे, उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो, मैं राममंदिर निर्माण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने वालों में सबसे पहला व्यक्ति होऊंगा।" सांसद ने कहा कि वह यह जानकार हैरान हैं कि राम मंदिर निर्माण का कार्य वर्ष 1528 यानी करीब 490 वर्ष से अधिक समय से लंबित है। बचन सिंह ने कहा, "राम मंदिर का मामला 1950 से अदालत में लंबित है। अदालत क्योंकि मामले में देरी कर रही है, इसलिए हमने संसद में इस मामले को उठाने के लिए तिवारीजी को ज्ञापन सौंपा है।"

 

Tags: Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD