Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

प्रो कबड्डी लीग : गुजरात ने कड़े मुकाबले में यू-मुम्बा को 39-35 से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने बुधवार को प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में जोन-ए की तालिका में शीर्ष पर मौजूदा यू-मुम्बा को एक कड़े मुकाबले में 39-35 से हरा दिया। गुजरात को पिछले मुकाबले में दबंग दिल्ली के खिलाफ अहमदाबाद लेग में पहली हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस मुकाबले में उसने कोई पिछले मैच की गलतियों से सीख दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। मेजबान टीम के लिए रेड के जरिए सबसे अधिक अंक के.प्रांजन (10) जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक अंक परवेश भेंसवाल (6) ने अर्जित किए। मुम्बा के लिए ने रेडर सिद्धार्थ देसाई ने 13 अंकों का योगदान दिया जबकि डिफेंस के जरिए रोहित राणा ने तीन अंक हासिल किए। द एरेना बाई ट्रांस्टाडिया में खेले गए इस मैच के पहले हाफ की शुरुआत में गुजरात के डिफेंस ने तो बेहतर प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण सुपर टैकल किए, लेकिन मेजबान टीम के रेडर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 

दूसरी ओर, मुम्बा ने संयम भरा खेल दिखाते हुए गुजरात को ऑल आउट करने में कामयाबी पाई और 11-7 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के लिए अटैक में समस्याएं बरकरार रहीं लेकिन डिफेंस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले हाफ के आखिरी क्षणों में गुजरात ने दो सुपर टैकल भी किए लेकिन मेहमान टीम 21-16 से आगे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में गुजरात ने रक्षात्मक खेल दिखाया और इस बार रेड कर रहे खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजबान टीम को मुम्बा को ऑल आउट करने में भी सफलता मिली और दोनों टीमों के बीच केवल दो अंकों को ही अंतर रह गया। ऑल आउट होने के बाद भी मेहमान टीम 28-26 से आगे रही। इसके बाद, दानों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सचिन ने बेहतरीन रेड लगाते हुए गुजरात को 31-31 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मेजबान टीम ने बेहतरीन डिफेंस जारी रखा और मैट पर सात खिलाड़ियों के होने का लाभ उठाते हुए 33-32 से बढ़त बना ली। गुजरात मेहमान टीम को ऑल आउट करने में भी सफल रही और स्कोर 37-32 हो गया। मेहमान टीम इसके बाद वापसी नहीं कर पाई। 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD