Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर हमला प्रायोजित : मनोज तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए मिर्च पाउडर से हमले को बुधवार को प्रायोजित करार दिया। तिवारी ने कहा कि यह घटना चार नवंबर को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला विधायक द्वारा उन पर हमला किए जाने की घटना से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल पर हमले की निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कुछ ही घंटों के भीतर, आप नेता इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने लगे।" उन्होंने कहा, "यह सहानुभूति पाने का पुराना तरीका है। जब भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव पास होते हैं, ऐसी घटनाएं होती हैं।" तिवारी ने केजरीवाल पर इस तरह के हमलों का जिक्र किया। भाजपा नेता ने कहा कि यह जरूरी है कि उस व्यक्ति की 'कहानी' सुनी जाए, जिसने मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंका है।

उन्होंने कहा, "सवाल यह है कि हमलावर ने सचिवालय में प्रवेश कैसे किया। अनिल कुमार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए 12: 41 पर पास दिया गया था, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने के बाद जारी किया गया था।" तिवारी ने कहा, "ठीक 2:10 पर व्यक्ति (अनिल कुमार) केजरीवाल के पैर छूने के लिए झुका और तभी उसने उनके ऊपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। यह दिखाता है कि सबकुछ पूर्व नियोजित था।"उन्होंने हमले के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सिसोदिया ने अपने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा समर्थक है लेकिन वह एक समाचार चैनल पर बहस के दौरान आप विधायक सोमनाथ भारती द्वारा एक महिला पत्रकार के अपमान पर चुप रहे।"तिवारी, भारती द्वारा टीवी एंकर के लिए प्रयोग किए गए अपमानजनक शब्द के बारे में कह रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भारती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

Tags: Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD