Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कृषि के साथ सहायक धंधा अपना किसानों के लिए प्रेरणा बनी प्रगतिशील किसान दंपत्ति रविंदर व अमरीक

किन्नू की खेती के साथ-साथ एग्रो सोया मिल्क प्लांट लगा आर्थिकता में किया इजाफा, डिप्टी कमिश्नर ने की किसान दंपत्ति की सराहना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Nov 2018

जिले के गांव गंभोवाल के अग्रणी किसान दंपत्ति बीबी रविंदर कौर व अमरीक सिंह ने कृषि के साथ-साथ सहायक धंधा अपना कर न  सिर्फ अपनी आय में वृद्धि की है बल्कि वे अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बने है। अपने क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए इस दंपत्ति ने किन्नू की खेती के साथ-साथ सोयाबीन की प्रोसेसिंग पर काम किया और आज वे अपने गांव में एग्रो सोया मिल्क प्लांट लगाकर आर्गेनिक सोयाबीन से दूध व पनीर बनाने का काम कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने किसान दंपत्ति के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपना कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकता है और बीबी रविंदर कौर व अमरीक सिंह इसकी मिसाल है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्नत कृषि की ओर आगे आएं और फसली चक्र से निकलते हुए वैकल्पिक कृषि को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज जिले के कई किसान कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपना कर आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हो रहे हैं। अग्रणी किसान दंपत्ति बीबी रविंदर कौर व श्री अमरीक सिंह ने कहा कि वे जैविक तरीके से किन्नू की फसल लगाते हैं। एक बार उनके पिता घर में सोयाबीन का पनीर लेकर आए तो उनके मन में भी ख्याल आया कि क्यों न वे खेती के साथ इस सहायक धंधे को अपना कर अपने क्षेत्र में भी इस काम को शुरु  करें। इसके बाद वे कृषि विकास केंद्र बाहोवाल गए जहां से उन्हें सही दिशा मिली। 

वर्ष 2015-16  में सोयाबीन की प्रोसेसिंग के लिए वे सैंट्रल इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग भोपाल में व्यवसायिक  प्रशिक्षण के लिए गए और वहां से ट्रेनिंग लेकर अपना प्लांट लगाया। प्लांट लगने के बाद उनके द्वारा तैयार किया गया दूध व पनीर की क्षेत्र में काफी मांग बढ़ी जिससे आज वे आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हुए हैं। अमरीक सिंह ने कहा कि कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाना आज समय की जरु रत हैं। उन्होंने कहा कि वे कई किसानों को धान की खेती से मक्क ी, क्वार व सब्जियां लगाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं और कईयों ने इसे अपना कर फायदा भी कमाया है।  उन्होंने कहा कि उपरोक्त कृषि कर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रवनीत कौर एम.एस.सी(एग्रीकल्चर) कर रही है और वह भी छुट्टी के दिन उनके साथ पूरा हाथ बंटाती है। इस कार्य में पूरा परिवार एक साथ काम करता है जिससे उनकी आर्थिकता में काफी वृद्धि हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने कहा कि सोयाबीन की दाल प्रोटिन का खजाना है। इसमें 40 प्रतिशत प्रोटिन, 21 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट्स, 20 प्रतिशत तेल व अन्य कई तत्व होते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में छोटे बच्चों की कुपोषण की समस्या को हल करने के लिए सोयाबीन पदार्थ की दिन ब दिन मांग बढ़ती जा रही है। सोयाबीन फसली विभिन्नता में महत्वपूर्ण भूमिक निभा रही है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब राज्य किसान कमिशन की ओर से सोयाबीन की फसल को अपनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं वहीं कृषि विभाग व कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना की ओर से भी किसानों को उन्नत किस्मों के बीज लगाने की सिफारिश की गई है। 

 

Tags: Agriculture , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD